---Advertisement---

Google Pixel 10 Pro: Tensor G5 चिपसेट, झक्कास ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ गर्दा उड़ाएंगे एडवांस AI फीचर्स! जानें लीक अपडेट

Google Pixel 10 Pro: गूगल अपनी पिक्सल की अपकमिंग सीरीज में Tensor G5 चिपसेट, झक्कास ट्रिपल कैमरा सेटअप दे सकती है। इसमें एडवांस AI फीचर्स मिल सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 25, 2025 11:01 पूर्वाह्न

Google Pixel 10 Pro
Follow Us
---Advertisement---

Google Pixel 10 Pro: गूगल पिक्सल 9ए के बाद अब गूगल पिक्सल 10 प्रो प्रीमियम स्मार्टफोन की चर्चा शुरू हो गई है। पिक्सल 9ए ने हाल ही में मार्केट में धमाका किया है। टेक कंपनी ने इस फोन में कई सारे आकर्षक फीचर्स शामिल किए हैं। ऐसे में इंटरनेट पर इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि पिक्सल 10 प्रो में इससे बेहतर हाईटेक खूबियों का इस्तेमाल किया जाएगा। Google Pixel 10 Pro Price in India की चर्चा के बीच कई लीक रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इसमें Tensor G5 चिपसेट का यूज किया जा सकता है। सोशल मीडिया पर गूगल पिक्सल 10 प्रो की इंडिया में कीमत को लेकर लगातार नई-नई अफवाहें सामने आ रही हैं।

Google Pixel 10 Pro को यूनिक बनाएगा Tensor G5 चिपसेट!

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपकमिंग गूगल पिक्सल 10 प्रो मॉडल में बैक पैनल पर झक्कास ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। लेटेस्ट लीक की मानें, तो गूगल कंपनी इस मॉडल में 64MP का प्राइमरी कैमरा जोड़ सकता है। इसके साथ 48MP का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस और टेलीफोटो सेंसर देखने को मिल सकता है। इसमें 8K वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ कई कमाल की खूबियां नजर आने की संभावना है।

खबरों में दावा किया जा रहा है कि इस मॉडल में 50MP का फ्रंट शूटर लेंस दिया जा सकता है। इसके साथ 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा जोड़ी जा सकती है। Google Pixel 10 Pro Price in India 1 लाख रुपये से ऊपर होने की उम्मीद है। गूगल पिक्सल 10 प्रो की इंडिया में कीमत 1.20 लाख रुपये तक जा सकती है।

स्पेक्सगूगल पिक्सल 10 प्रो की संभावित खूबियां
चिपसेटTensor G5
स्क्रीन6.3 इंच
बैटरी4700mAh
रैम-स्टोरेज16GB-1TB
बैक कैमरा64MP+48MP+48MP
फ्रंट कैमरा50MP

गूगल पिक्सल 10 प्रो में मिल सकते हैं दमदार एआई फीचर्स

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि Google Pixel 10 Pro मॉडल में कई एडवांस एआई फीचर्स को शामिल किया जा सकता है। इसमें वीडियो जेनरेटिंग एमएल एआई फीचर वीडियो एडिटिंग का बढ़िया काम कर सकता है। इसके साथ Speak-to-Tweak, Sketch-to-Image समेत कई धांसू खूबियां जोड़ी जा सकती हैं।

टेक कंपनी इसमें 6.3 इंच की LTPO OLED डिस्प्ले के साथ 120Hz की रिफ्रेश रेट दे सकती है। कंपनी इसमें 4700mAh की बैटरी के साथ 27W का फास्ट चार्जर पेश कर सकती है। Google Pixel 10 Pro Price in India काफी पिक्सल फैन्स को निराश कर सकती है। फिलहाल गूगल पिक्सल 10 प्रो की इंडिया में कीमत पर अभी तक कुछ भी आधिकारिक नहीं है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iQOO 15R

फ़रवरी 28, 2026

PM Modi

फ़रवरी 28, 2026

Apple iPhone 17e

फ़रवरी 28, 2026

ChatGPT

फ़रवरी 28, 2026

Vivo Y21 5G

फ़रवरी 28, 2026

Sridhar Vembu

फ़रवरी 28, 2026