Google Pixel 10a: गूगल पिक्सल 10 सीरीज को बुधवार को नया मेंबर मिलने वाला है। हम बात कर रहे हैं गूगल पिक्सल 10ए फोन की। अगर आप इस पावरफुल मोबाइल को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो एक मिनट देकर इस खबर को पढ़ लीजिए। दरअसल, इस फोन मोबाइल में 3 ऐसे बदलाव किए जा सकते हैं, जो कि आते ही मार्केट में तहलका मचा सकते हैं। साथ ही अगर आप मोबाइल फोटोग्राफी का शौक रखते हैं, तो आपको इस फोन को खरीदना चाहिए? ऐसे सभी सवालों के जवाब जानने की कोशिश करेंगे।
Google Pixel 10a में मिल सकता है धांसू प्रोसेसर
इंटरनेट पर घूम रही अलग-अलग रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि गूगल पिक्सल 10ए फोन में टेंसर जी4 प्रोसेसर दिया जा सकता है। ऐसे में यह चिपसेट भले ही पुरानी हो, मगर इसकी क्षमता को काफी बेहतर किया गया है। फोन में बेहतर स्पीड और मल्टीटास्किंग जैसी सुविधाएं देखने को मिल सकती है।
शक्तिशाली कैमरा सेटअप बनाएगा दीवाना
गूगल पिक्सल 10ए के कैमरे में 48एमपी का प्राइमरी कैमरा और 13एमपी का अल्ट्रावाइड एंगल सेंसर मिलने का अनुमान है। इसके साथ ही एआई स्मार्ट सीन डिटेक्शन और बेहतर नॉइज कंट्रोल मिल सकता है। इसमें रियल-टाइम एचडीआर और ज्यादा नेचुरल कलर टोन आने की उम्मीद है। फोन में बिना भारी हार्डवेयर के प्रो-लेवल फोटोज मिल सकती है। ऐसे में अगर आप मोबाइल फोटोग्राफी का शौक रखते हैं, तो आपको इसके दमदार फीचर्स से बिल्कुल भी निराशा नहीं होगी।
ओएस और सेफ्टी की चिंता नहीं
कई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि गूगल पिक्सल 10ए मोबाइल में 7 साल तक सॉफ्टवेयर और सेफ्टी अपडेट मिलेगा। ऐसे में यूजर्स लंबे टाइम तक इस फोन को चला सकती है। कंपनी के इस फैसले से यूजर्स के बीच एक अटूट भरोसा पैदा होता है।
Ready. Set. Pixel ✨
Pre-order your Google Pixel 10a starting tomorrow ⏰👀
🔗 Sign up & save at https://t.co/DDOk3kSL2a pic.twitter.com/OoJZBeesJ8
— Google India (@GoogleIndia) February 17, 2026
संभावित प्राइस डिटेल
बता दें कि गूगल पिक्सल 10ए फोन को 18 फरवरी को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसका प्री-ऑर्डर रात 9 बजे से शुरू होने का अनुमान है। वहीं, इस फोन का संभावित दाम 50 से 55000 रुपये के करीब रहने का अनुमान है। हालांकि, इसकी सटीक खूबियां और प्राइस इसके लॉन्च के बाद ही साफ हो पाएगा।



