---Advertisement---

Google Pixel 10a :क्यों लेना महंगा सब्सक्रिप्शन जब सस्ते में मिल रहा प्रीमियम AI? गूगल का हाईटेक फोन सस्ते में खरीदने का मौका

Google Pixel 10a : गूगल पिक्सल 10ए अभी हालहि में 18 फरवरी को लॉन्च हुआ है। इसमें बहुत ही प्रीमियम फीचर्स हैं। इस फोन को सस्ते में फ्लिपकार्ट सेल से खरीदने का मौका मिल रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 25, 2026 1:33 अपराह्न

Google Pixel 10a
Follow Us
---Advertisement---

Google Pixel 10a : गगूल पिक्सल10ए स्मार्टफोन को अभी हालहि में 18 फरवरी 2026 को लॉन्च किया गया है। इसकी सेल 6 मार्च से शुरु हो रही है। लेकिन छूट पर यूजर ऑन लाइन शॉपिंग कंपनी फ्लिपकार्ट से इसे बुक कर सकता है। ये सिर्फ फोन नहीं बल्कि प्रीमियम एआई से लैस एक बेहद हाईटेक डिवाइस है। इसमें वो पेड एआई सब्सक्रिप्शन वाले प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। जो यूजर के अनुभव को और भी अलग बना देते हैं। अगर आप भी किसी अच्छे फोन की तलाश में हैं तो छूट पर इसे खरीद सकते हैं।

Google Pixel 10a  स्मार्टफोन सस्ते में फ्लिपकार्ट सेल से खरीदने का मौका

गगूल पिक्सल10ए स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ मिल रहा है। इस फोन को अगर आप HDFC से पैमेंट करके खरदते हैं तो 3000 की छूट पा सकते हैं। वहीं, SBI से 2500 रुपए की बचत कर सकते हैं।

Google Pixel 10a
Picture Credit: Flipkart Sale

 

इसके साथ ही 2500 रुपए बचत करने का मौका एक्सित बैंक भी दे रहा है। वहीं, 7834 रुपए की नो कोस्ट ईएमआई पर भी इसे खरीद सकते हैं। ये किस्त 6 महीने तक देनी होगी।

गूगल पिक्सल 10ए में मिल रहे प्रीमियम एआई फीचर्स

गूगल पिक्सल 10ए स्मार्टफोन में कई सारे प्रीमियम एआई फईचर्स मिलते हैं। इसमें Camera Coach का फीचर मिलता है। इसकी मदद से परफेक्ट शॉट लिया जाता है। इसका Auto Best Take फीचर ग्रुप फोटोज लेने के लिए बनाया गया है। इसका मैजिक एडिटर अनचाही चीजों को फोटो से हटाने में मदद करता है। इसमें Gemini Live के साथ-साथ तमाम सारे ऐसे फीचर्स मिलेंगे जो क्रिएटिव काम करने में तो मदद करेंगे ही, इसके साथ ही प्रोफेशनल फोटोग्राफी भी करेंगे।

डिस्प्ले और सुरक्षा

गूगल ने अपने नए फोन में 6.3 इंच की Actua (pOLED) डिस्प्ले दी है। जो तेज धूप में भी क्लियर दिखती है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन मिलती है।

गूगल के नए फोन का प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

गूगल का सबसे पवारफुल Tensor G4 प्रोसेसर मिलता है। ये एआई से लैस है। परफॉर्मेंस बढ़ाने के लिए Android 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।

बैटरी और चार्जर

5,100 mAh की बैटरी 30W के  वायर्ड और 10W के वायरलेस चार्जर के साथ आती है। ये फोन को कई घंटों का बैटरी बैकअप देता है।

स्टोरेज और सेफ्टी रेटिंग

भारत में ये सिर्फ 8GB रैम और 256GB स्टोरेज में ही उपलब्ध है। पानी-धूल से बचाने के लिए IP68 रेटिंग मिलती है।

गूगल के कैमरे में क्या है खास?

इसमें 48 MP का मेन कैमरा OIS के साथ आता है। 13 MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 13 MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। इसके कैमरे में कई सारे एआई दिए गए हैं जिनसे प्रोफेशनल लेवल की फोटोग्राफी की जा सकती है।

गूगल पिक्सल 10ए मोबाइल में मिल रहा ऑफर सीमित समय के लिए है, जिसे कंपनी के द्वारा कभी भी बदला जा सकता है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 Pro

मई 29, 2026

OnePlus 16

मई 28, 2026

Samsung Galaxy S27 Pro

मई 27, 2026

Xiaomi 17T

मई 27, 2026

OPPO Reno 16 Pro

मई 26, 2026

Vivo S60

मई 25, 2026