---Advertisement---

Independence Day 2023: इस वार्षिक रिचार्ज प्लान पर Jio दे रहा यात्रा से लेकर कपड़े खरीदने पर छूट, होगी खूब बचत

Independence Day 2023: देश में चारो तरफ इन दिनों स्वतंत्रता दिवस को लेकर धूम मची हुई है। जहां देखों वहां कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए ऑफर पर ऑफर दिए जा रही हैं। इसमें टेक कंपनियों से लेकर ऑटो और अन्य सभी क्षेत्र की कंपनिया शामिल हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 11, 2023 1:45 अपराह्न

Jio Offers
Follow Us
---Advertisement---

Independence Day 2023: देश में चारो तरफ इन दिनों स्वतंत्रता दिवस को लेकर धूम मची हुई है। जहां देखों वहां कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए ऑफर पर ऑफर दिए जा रही हैं। इसमें टेक कंपनियों से लेकर ऑटो और अन्य सभी क्षेत्र की कंपनिया शामिल हैं। टेलीकॉम इंडस्ट्री भी इससे अछूती नहीं रही और खबर है कि टेलीकॉम के क्षेत्र में क्रांति लाने के लिए अपनी पहचान बना चुकी Jio ने भी अपने ग्राहकों के लिए कुछ आकर्षक ऑफर देने की घोषणा की है। इसके तहत एक साल तक के रिचार्ज कराने वाले इस प्लान का लाभ आसानी से उठा सकेंगे।

Jio रिचार्ज प्लान पर मिल रहा ये आकर्षक ऑफर

टेलीकॉम जगत का मशहूर कंपनी Jio ने अब इंडिपेंडेंस डे अवसर पर अपने रिचार्ज प्लान पर ढ़ेर सारे ऑफर देने का एलान किया है। इसमें मासिक से लेकर वार्षिक तक के ऑफर शामिल हैं और साथ ही डेटा पैक पर दिए जाने वाले आकर्षक ऑफर भी शामिल हैं। इसके तहत 2999 रुपये के रिचार्ज करने पर यूजर्स को 365 दिन तक की वैलिडिटी मिलेगी जिसमें 912.5 जीबी डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉल और 100 मैसेज प्रतिदिन तक के होने की सूचना हैं। वहीं एक और प्लान के तहत 2545 रुपये के रिचार्ज पर 336 दिन की वैलिडिटी के साथ 504 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉल और 100 मैसेज तक के भेजने की सुविधा होगी। इसके अतिरिक्त भी Jio ने अपने यूजर्स के लिए मासिक से लेकर छमाही तक का ऑफर प्लान लाया है।

अब वार्षिक रिचार्ज पर मिल रहा Swiggy, Ajio और Yatra पर खास बचत करने का मौका

Jio के इस आकर्षक ऑफर के साथ अब Swiggy, Ajio और Yatra जैसे एप का इस्तेमाल कर भी छूट का अतिरिक्त लाभ उठा सकते हैं। इसके तहत अब 2999 रुपये वाले प्लान से रिचार्ज करने पर Swiggy से 249 रुपये की खरीदारी करने पर 100 रुपये तक की छूट मिल सकती है। वहीं Yatra के जरिए होटल और फ्लाइट की बुकिंग करने पर भी 1500 रुपये तक की बचत करने का मौका मिल रहा है। इस प्लान से रिचार्ज करने पर Ajio प्लेटफॉर्म से 900 रुपये की खरीदारी करने पर 200 रुपये तक की बचत हो सकती है। इसके अलावा भी इस रिचार्ज प्लान के साथ कई सारे ऑफर हैं जो कि आपका दिन बना सकते हैं और बचत करने में आपकी मदद कर सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। DNP News Network या राइटर किसी भी ऑफर, प्रोडक्ट या डिस्काउंट की पुष्टि नहीं करता है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देखें। ध्यान रहे DNP News Network या राइटर किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 18 Pro

मई 30, 2026

Vivo T5 Pro

मई 29, 2026

OnePlus 16

मई 28, 2026

Samsung Galaxy S27 Pro

मई 27, 2026

Xiaomi 17T

मई 27, 2026

OPPO Reno 16 Pro

मई 26, 2026