---Advertisement---

Infinix GT 30 5G : गेमिंग, बैटरी,परफॉर्मेंस के साथ लाजवाब फोटो खींचने वाला 5G स्मार्टफोन सिर्फ 2360 रुपए में खरीदें, फ्लिपकार्ट ऑफर का ऐसे उठाएं लाभ

Infinix GT 30 5G फोन बहुत ही कम कीमत पर फ्लिपकार्ट पर मिल रहा है। अगर आप भी फोन पर गेम खेलते हैं तो इससे अच्छा कोई दूसरा विकल्प नहीं मिलेगा।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 30, 2025 12:53 अपराह्न

Infinix GT 30 5G
Follow Us
---Advertisement---

Infinix GT 30 5G: ऑन लाइन शॉपिंग कंपनी फ्लिपकार्ट पर फ्लिपकार्ट बिग बिलियन सेल 2025 चल रही है। ये 2 अक्टूबर तक चलेगी। जिसमें तमाम सारे प्रोडक्ट सस्ते में मिल रहे हैं। अगर आप किसी पावरफुल स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो ये डील और ऑफर सिर्फ आपके लिए ही। क्योंकि यहां पर हालहि में लॉन्च हुआ इनफिनिक्स जीटी 30 स्मार्टफोन बुहत ही कम कीमत पर मिल रहा है। अगर आप फ्लिपकार्ट की सभी टर्म और कंडीशन को पूरा करते हैं तो ये गेमिंग का किंग सिर्फ 2360 रुपए में खरीद सकते हैं। Infinix GT 30 5G स्मार्टफओन अपनी बैटरी , परफॉर्मेंस और कैमरे के लिए जाना जाता है।

Infinix GT 30 5G फोन को फ्लिपकार्ट बिग बिलियन सेल से भारी छूट पर खरीदें

फ्लिपकार्ट बिग बिलियन सेल में Infinix GT 30 5G फोन पर 30 फीसदी की डिस्काउंट मिल रहा है। इस डील के बाद ये 24999 रुपए की जगह 17499 रुपए में मिलेगा।

पिक्चर क्रेडिट: फ्लिपकार्ट

यहां पर ग्राहक के 7500 रुपए बचेंगे। इस फोन पर एक्सिस और आईसीआईसीआई बैंक तुरंत 10 फीसदी का बैंक डिस्काउंट दे रहा है। जिसके बाद ये 1749 रुपए अतिरिक्त छूट पर मिलेगा यानी की इसकी कीमत 15750 रुपए हो जाएगी। फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों के लिए 13390 रुपए का एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। अगर इन तमाम डील की टर्म और कंडीशन को आप पूरा कर लेते हैं और पुराने फोन के बदले 13390 रुपए का एक्सचेंज ऑफर पाते हैं तो ये फोन मात्र 2360 रुपए में मिल सकता है। लेकिन इसके लिए कंपनी के द्वारा दी जा रही सभी टर्म और कंडीशन को पूरा करना पड़ेगा।

इनफिनिक्स जीटी 30 स्मार्टफोन की खासियत

Infinix GT 30 5G परफॉर्मेंस-ड्रिवन गेमिंग स्मार्टफोन माना जाता है। इसका लुक इसे बेहद खास बनाता है। इसमें साइबर मेचा एस्थेटिक और कस्टमाइज़ेबल LED लाइट्स लगी हुई हैं जो कि, दिखने में बहुत अच्छी लगती है। गेमर्स के लिए इसमें GT शोल्डर गेमिंग ट्रिगर्स के साथ 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसके साथ ही 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 7400 प्रोसेसर मिलता है। जिसकी वजह से इसकी स्पीड और परफॉर्मेंस बहुत ही अच्छी हो जाती है। इसमें बाईपास चार्जिंग के साथ वेपर चैंबर कूलिंग वाली 5500mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन पर लंबे समय तक गेम खेलने के बाद भी ये गर्म नहीं होता है। इनफिनिक्स जीटी 30 स्मार्टफोन में वन-टैप Infinix AI एन्हांसमेंट दिया गया है। उइसके साथ ही 64MP का सोनी कैमरा मिलता है। ये एंड्रॉइड 15 पर ऑपरेट करता है।

Infinix GT 30 5G के फीचर्स

फीचरInfinix GT 30 5G
रैम/स्टोरेज8 GB रैम और 128 GB स्टोरेज मिल रही है।
डिस्प्ले6.78 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
कैमरा64MP, 8MP और 13MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
बैटरी5500 mAh बैटरी से लैस है।
प्रोसेसरDimensity 7400 प्रोसेसर पर चलता है।
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 15 पर ऑपरेट करता है।

Infinix GT 30 5G फोन पर मिल रहा ये ऑफर सीमित समय के लिए है। जिसे कंपनी के द्वारा कभी भी बदला जा सकता है।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है।  DNP News Network या राइटर किसी भी ऑफर, प्रोडक्ट या डिस्काउंट की पुष्टि नहीं करता है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देखें। ध्यान रहे  DNP News Network या राइटर किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 18 Pro

मई 30, 2026

Vivo T5 Pro

मई 29, 2026

OnePlus 16

मई 28, 2026

Samsung Galaxy S27 Pro

मई 27, 2026

Xiaomi 17T

मई 27, 2026

OPPO Reno 16 Pro

मई 26, 2026