---Advertisement---

Infinix Note 60 Pro:प्रोफेशनल फोटो के साथ हार्ट रेट- ब्लड ऑक्सीजन पर भी रखेगा नजर, इनफिनिक्स के नए फोन के फीचर्स देख उछल रहे यूजर्स

Infinix Note 60 Pro: इनफिनिक्स नोट 60 प्रो अभी भारत में लॉन्च नहीं हुआ है। लेकिन ग्लोबल लेवल पर लॉन्च होने के बाद ये अपने फीचर्स के कारण चर्चा में बना हुआ है। यहां जानें खासियत।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 18, 2026 6:51 अपराह्न

infinix Note 60 Pro
Follow Us
---Advertisement---

Infinix Note 60 Pro: इनफिनिक्स ने ग्लोबल लेवल पर इनफिनिक्स नोट 60 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने Infinix Note 60 Pro 5G, Infinix Note 60 5G और Infinix Note 60 Ultra जैसे तीन मॉडल पेश किए हैं। लेकिन भारतीय यूजर्स को अभी इसका इंतजार करना पड़ेगा।   क्योंकि अभी ये सीरीज भारत में नहीं आयी है।  आज हम आपको इस प्रो  मॉडल में मिलने वाले  यूनिक फीचर्स के बारे में बताएंगे। जो फोटोग्राफी के साथ हेल्थ का भी ध्यान रखेंगे।

Infinix Note 60 Pro में हेल्थ के साथ क्या मिल रहे यूनिक फीचर्स?

इनफिनिक्स नोट 60 प्रो में एडवांस हेल्थ मॉनिटर के फीचर्स को जोड़ा गया है। फोन के नीचे एक सेंसेर लगा है जो यूजर के हार्ट रेट और ब्लड ऑक्सीजन लेवल को ट्रैक करके इसकी जानकारी देता है। इससे यूजर अपनी हेल्थ का ध्यान रख सकता है। इनफिनिक्स ने एक छोटा डॉट-मैट्रिक्स डिस्प्ले दिया है।ये यूजर को कॉल, मैसेज और नोटिफिकेशन देता है। इसके साथ ही इस पर कुछ गेम्स भी खेले जा सकते हैं। फोन की बैटरी को सुरक्षित रखने के लिए सेल्फ-हीलिंग टेक्नोलॉजी दी है। जो बैटरी को डैमेज होने से बचाती है। इतना ही नहीं फोन चलाते हुए जिन लोगों को यात्रा के दौरान मोशन सिकनेस होती है। उन्हें मोशन सिकनेस प्रिवेंशन दे सकता है।

इनफिनिक्स नोट 60 प्रो की कीमत

Infinix Note 60 Pro अभी भारत में लॉन्च नहीं हुआ है। इसीलिए ऐसी उम्मीद की जा रही है कि, कंपनी इसे 20 से 25 हजार की रेंज में पेश कर सकती है।

कैसा है इनफिनिक्स  के नए स्मार्टफोन का कैमरा?

इनफिनिक्स ने अपने इस नए फोन में फोटोग्राफी के लिए खास तरह का कैमरा जोड़ा है। इसमें 50MP का OIS से लैस कैमरा मिल रहा है। इसके साथ ही 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है। इस कैमरे से 4K @ 30fps की क्वालिटी में वीडियो को रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं, 13MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कैमरे में ‘अल्ट्रा एचडीआर पाइपलाइन’, Ultra-Steady Video और Active Matrix Display जैसे फीचर्स मिल रहे हैं।  फोन में एआई की सुविधा भी दी गई है।

इनफिनिक्स नोट 60 प्रो के अन्य स्पेसिफिकेशन

प्रोसेसर- Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर से लैस है।
डिस्प्ले- 6.78-इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन मिलती है।
बैटरी- 6500mAh की बैटरी है जो 90W फास्ट चार्जर और 30W वायरलेस चार्जिंग के साथ आती है।
ऑपरेटिंग सिस्टम- Android 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल रहा है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 Pro

मई 29, 2026

OnePlus 16

मई 28, 2026

Samsung Galaxy S27 Pro

मई 27, 2026

Xiaomi 17T

मई 27, 2026

OPPO Reno 16 Pro

मई 26, 2026

Vivo S60

मई 25, 2026