---Advertisement---

iPhone 15 vs Google Pixel 8: किस प्रीमियम फोन में मिल सकता है एडवांस प्रोसेसर और शानदार कैमरा सेटअप, जानें लीक खूबियां

iPhone 15 vs Google Pixel 8: एप्पल कंपनी के आईफोन 15 और गूगल पिक्सल 8 में से किस फोन में मिल सकता है फास्ट प्रोसेसर और शानदार कैमरा सेटअप। लॉन्च से पहले जानें इसकी संभावित डिटेल

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 11, 2023 6:24 अपराह्न | Updated: सितम्बर 12, 2023 10:27 पूर्वाह्न

iPhone 15 vs Google Pixel 8
Follow Us
---Advertisement---

iPhone 15 vs Google Pixel 8: अगर आप इन दिनों एक प्रीमियम स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो आपको थोड़ा इंतजार करना चाहिए। दरअसल कुछ दिनों में फोन बाजार में दो बेहतरीन फोन लॉन्च होने वाले हैं। इन दोनों ही फोन में एक से बढ़कर एक कमाल के फीचर्स दिए जाएंगे। अगर आप नहीं समझें तो बता दें कि हम एप्पल आईफोन 15 और गूगल पिक्सल 8 (iPhone 15 vs Google Pixel 8) के बीच में संभावित अंतर को बता रहे हैं। ये दोनों फोन अभी तक लॉन्च नहीं हुए हैं, ऐसे में जानें क्या है इनकी अनुमानित खूबियां।

iPhone 15 के संभावित फीचर्स

एप्पल कंपनी के अपकमिंग आईफोन 15 में काफी शानदार फीचर्स दिए जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस फोन में 6.7 इंच की स्क्रीन मिल सकती है। हाई रेज्योलूशन के साथ इसमें OLED डिस्प्ले दी जा सकती है। इसमें 90hz की रिफ्रेश रेट के साथ IOS 16 ओएस दिया जा सकता है। फोन में 3500mah की बैटरी के साथ 25 वाट का फास्ट चार्जर आ सकता है। इस फोन के कैमरे की बात करें तो इसके रियर में 48एमपी का मेन कैमरा मिल सकता है। इसके साथ 13एमपी का सेकेंडरी कैमरा आ सकता है। इसके फ्रंट में 16एमपी का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। इसकी आधिकारिक जानकारी इसके लॉन्च के बाद ही सामने आएगी।

Google Pixel 8 की अनुमानित खासियत

गूगल अपनी पिक्सल सीरीज के तहत नई फोन सीरीज को लाने वाला है। Google Pixel 8 में 6.44 इंच की अमोल्ड डिस्प्ले दी जा सकती है। इस फोन में 120hz की रिफ्रेश रेट के साथ हाई रेज्योलूशन मिलने की संभावना है। इसमें एंड्रॉइड 14 ओएस सपोर्ट दिया जा सकता है। खबरों में कहा जा रहा है कि 4485mah की बैटरी के साथ 24 वाट का फास्ट चार्जर मिल सकता है। इसमें 50एमपी का मेन कैमरा और डबल कैमरा सेटअप आ सकता है। इसके फ्रंट में 10.8एमपी का सेल्पी कैमरा दिया जा सकता है। इस फोन को 4 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इसकी आधिकारिक जानकारी इसके लॉन्च के बाद ही सामने आएगी।

फीचर्सiPhone 15Google Pixel 8
प्रोसेसरApple A17 BionicGoogle Tensor G3
स्क्रीन6.7 इंच6.44 इंच
बैटरी3500mah4485mah
बैक कैमरा48 MP + 13 MP50 MP + 12 MP
सेल्फी कैमरा16MP10.8 MP

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Google Nano Banana 2

फ़रवरी 27, 2026

iQOO Z11x 5G

फ़रवरी 27, 2026

Motorola Edge 50 Pro

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G vs iPhone 18 Pro Max

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G

फ़रवरी 26, 2026

OPPO Reno 15

फ़रवरी 26, 2026