---Advertisement---

iQOO Neo 10R 5G: 12GB रैम, 144hz की रिफ्रेश रेट के साथ गेमर्स को लुभाएगा पावरफुल स्मार्टफोन! कीमत को लेकर लीक में हुआ खुलासा

iQOO Neo 10R 5G: आईक्यूओओ अपकमिंग फोन में 12GB रैम और 144hz की रिफ्रेश रेट के साथ गेमर्स को लुभा सकता है। लीक में फोन की कीमत को लेकर हुआ खुलासा।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 1, 2025 10:57 पूर्वाह्न

iQOO Neo 10R 5G
Follow Us
---Advertisement---

iQOO Neo 10R 5G: आईक्यूओओ 13 सीरीज के बाद लोगों को अपनी ओर लाने के लिए फोन कंपनी ने धांसू फोन को उतारने की तैयारी कर ली है। आईक्यूओओ नियो 10आर 5जी स्मार्टफोन का आधिकारिक ऐलान हो चुका है। ऐसे में लोगों के बीच इसे लेकर तमाम तरह की जानकारियां जानने की उत्सुकता बनी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फोन में 12GB रैम और 144hz की रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकती है। iQOO Neo 10R India launch पर कई तरह के सवाल इंटरनेट पर घूम रहे हैं। आईक्यूओओ नियो 10आर की भारतीय लॉन्च डेट को लेकर कोई एक तारीख नहीं है।

iQOO Neo 10R 5G फोन गेमर्स को लुभाएगा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फोन मेकर इस अपकमिंग फोन को अपने सिग्नेचर स्टाइल ड्यूल टोन कलर में प्रदर्शित किया गया। कंपनी ने इस फोन को Raging Blue रंग में दुनिया के सामने रखा। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस फोन को 6.7 इंच की 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ 144hz की रिफ्रेश मिलने की संभावना है।

लीक खबरों के मुताबिक, इस फोन में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर आने की उम्मीद है। इसमें काफी दमदार पावर मिलने की आशंका है। साथ ही यह फोन गेमर्स को लुभा सकता है। इस मोबाइल में 6400mah की धाकड़ बैटरी के साथ 80W का वायर्ड फास्ट चार्जर दिए जाने की उम्मीद है। iQOO Neo 10R India launch फरवरी में होने की होने कई खबरे हैं। आईक्यूओओ नियो 10आर की भारतीय लॉन्च डेट मार्च में भी हो सकती है।

स्पेक्सआईक्यूओओ नियो 10आर 5जी की लीक डिटेल्स
स्क्रीन6.7 इंच
प्रोसेसरSnapdragon 8s Gen 3
बैटरी6400mah
बैक कैमरा50MP+8MP
फ्रंट कैमरा16MP
रिफ्रेश रेट144hz

आईक्यूओओ नियो 10आर 5जी की संभावित कीमत

कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि अपकमिंग स्मार्टफोन iQOO Neo 10R 5G में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रवाइड कैमरा मिलने की आशंका है। साथ ही सेल्फी लेने वालों के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। यह फोन Funtouch OS और एंड्रयड 15 ओएस पर काम कर सकता है। iQOO Neo 10R India launch 18 फरवरी होने की आशंका जताई जा रही है। आईक्यूओओ नियो 10आर की भारतीय लॉन्च डेट मार्च की शुरुआत में भी हो सकती है। कई लीक खबरों में बताया जा रहा है कि इस फोन को 30000 रुपये के आसपास उतारा जा सकता है। मगर अभी तक कंपनी ने इसकी कीमत पर कुछ भी सूचना नहीं दी है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G

मार्च 1, 2026

iQOO 15R

फ़रवरी 28, 2026

PM Modi

फ़रवरी 28, 2026

Apple iPhone 17e

फ़रवरी 28, 2026

ChatGPT

फ़रवरी 28, 2026

Vivo Y21 5G

फ़रवरी 28, 2026