---Advertisement---

iQOO Neo 9 Pro स्मार्टफोन में मिल सकता है 50MP का OIS कैमरा, लेटेस्ट प्रोसेसर चुरा लेगा आपका दिल!

iQOO Neo 9 Pro: चीन की मशहूर फोन कंपनी आईक्यूओओ अपना एक कमाल का फोन लॉन्च करने वाली है। देखिए क्या है इसकी लीक डिटेल

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 24, 2023 12:50 अपराह्न

iQOO Neo 9 Pro
Follow Us
---Advertisement---

iQOO Neo 9 Pro: नए साल में अगर आप अपना पुराना फोन त्यागकर नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो मार्केट में कई सारे डिवाइस धूम मचाने को तैयार है। जी हां, वनप्लस से लेकर सैमसंग तक और आईक्यूओओ (Iqoo) भी इस सूची में शामिल है। इसी कड़ी में iQOO अपना एक धमाकेदार फोन लेकर आ रही है। इस फोन के लॉन्च से पहले ही इसके फीचर्स काफी तहलका मचा रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है हैं इसकी खासियत।

iQOO Neo 9 Pro की कैमरा खासियत

iQOO Neo 9 Pro स्मार्टफोन में जल्द ही चीन के बाजार में लॉन्च किया जाएगा। बताया जा रहा है कि कंपनी अपने इस अपकमिंग फोन को 27 दिसंबर को चीन की घरेलू मार्केट में पेश करेगी। इस फोन में शानदार कैमरा सेटअप और एडवांस प्रोसेसर दिया जा सकता है।

लीक हुई जानकारी के मुताबिक, iQOO Neo 9 Pro फोन में MediaTek Dimensity 9300 प्रोसेसर दिया जाएगा। वहीं, फोन के रियर में डबल कैमरा मॉड्यूल मिलेगा। डिवाइस में 50MP का OIS प्राइमरी कैमरा और 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

iQOO Neo 9 Pro के लीक फीचर्स

iQOO Neo 9 Pro फोन में 6.78 इंच की OLED स्क्रीन और 144hz की रिफ्रेश रेट दी जा सकती है। फोन में एंड्रॉइड 14 ओएस सपोर्ट मिल सकती है। मोबाइल में 16GB रैम के साथ 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। खबरों में दावा किया जा रहा है कि फोन में 5160mah की बैटरी के साथ 120W का वायर्ड फास्ट चार्जर दिया जा सकता है। ये फोन Blue, Black और cool Red-White mix कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च हो सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026