---Advertisement---

iQOO Z10 Lite 5G: बजट दाम में धमाका करेंगे प्रीमियम फीचर्स! Realme और Vivo की बढ़ सकती हैं दिक्कतें, जानें लीक कैमरा स्पेसिफिकेशन्स

iQOO Z10 Lite 5G: अपकमिंग आईक्यूओओ जेड10 लाइट 5जी फोन बजट दाम में धमाका कर सकता है। इसके जानदार कैमरा स्पेसिफिकेशन्स से Realme और Vivo की दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 11, 2025 12:00 अपराह्न

iQOO Z10 Lite 5G
Follow Us
---Advertisement---

iQOO Z10 Lite 5G: क्या आपको अपने लिए कोई नया बजट स्मार्टफोन खरीदना है? अगर हां, तो आप आईक्यूओओ जेड10 लाइट 5जी का इंतजार कर सकते हैं। जी हां, यह फोन एंट्री लेवल सेगमेंट में जल्द ही धमाका मचाएगा। फोन मेकर इसे पॉकेट फ्रेंडली दाम पर उतार सकता है। इसमें कई धमाकेदार खूबियां आने की संभावना जताई जा रही हैं। फोन मेकर के मुताबिक, इस फोन को लिक्विड मैटल टैक्चर डॉयनैमिक फिनिश के साथ लाया जाएगा।

आईक्यूओओ जेड10 लाइट 5जी में तहलका मचाएगी 6000mAh की बैटरी

फोन मेकर ने अपनी एक्स यानी ट्विटर पोस्ट में हिंट देते हुए बताया है कि अपकमिंग iQOO Z10 Lite 5G फोन को बजट दाम में लाया जा सकता है। पोस्ट में कंपनी ने लिखा है कि 10000 रुपये के भीतर पेश किया जा सकता है। साथ ही इस फोन में 6000mAh की बैटरी कैपेसिटी दी जाएगी। कंपनी ने दावा किया है कि यह बैटरी अपने सेगमेंट में सबसे अधिक क्षमता के साथ आएगी। इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट को लाया जाएगा। ऐसे में यूजर्स को कम दाम में ज्यादा बैटरी का लाभ मिलेगा।

iQOO Z10 Lite 5G Specifications

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, आगामी बजट फोन आईक्यूओओ जेड10 लाइट 5जी में जानदार कैमरा स्पेसिफिकेशन्स मिल सकते हैं। अभी तक फोन मेकर ने कुछ भी आधिकारिक नहीं किया है। मगर लीक खबरों के अनुसार, इस फोन में 50MP का OIS सपोर्ट के साथ प्राइमरी सेंसर आ सकता है। 8MP का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस मोबाइल फोटोग्राफी के लिए काफी शानदार रह सकता है। ऐसे में दावा किया जा रहा है कि आईक्यूओओ जेड10 लाइट 5जी की स्पेसिफिकेशन्स Realme और Vivo की मुश्किलों में इजाफा कर सकती हैं। कम बजट में धाकड़ कैमरा Realme और Vivo को कुछ नया करने पर मजबूर कर सकता है।

स्पेक्सआईक्यूओओ जेड10 लाइट 5जी की अनुमानित खूबियां
चिपसेटMediaTek Dimensity 6300
ओएसएंड्रॉयड 15
रैम-स्टोरेज8GBGB-256GB
डिस्प्ले6.7 इंच
बैटरी6000mAh
बैक कैमरा50MP+8MP
फ्रंट कैमरा16MP
रिफ्रेश रेट120Hz

iQOO Z10 Lite 5G Price in India

स्मार्टफोन मेकर ने अभी तक आईक्यूओओ जेड10 लाइट 5जी की कीमत का ऐलान नहीं किया है। मगर एक संकेत जरूर दिया है। आईक्यूओओ जेड10 लाइट 5जी की इंडिया में कीमत 10000 रुपये से कम रहने की संभावना है।

iQOO Z10 Lite 5G Launch Date in India

इस धमाकेदार फोन को इसी महीने लाया जाएगा। आईक्यूओओ जेड10 लाइट 5जी की इंडिया में लॉन्च डेट 18 जून 2025 निर्धारित की गई है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Google Nano Banana 2

फ़रवरी 27, 2026

iQOO Z11x 5G

फ़रवरी 27, 2026

Motorola Edge 50 Pro

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G vs iPhone 18 Pro Max

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G

फ़रवरी 26, 2026

OPPO Reno 15

फ़रवरी 26, 2026