---Advertisement---

क्या Apple और OpenAI की हो ही गई सेटिंग? iPhone में ChatGPT कैसे करेगा काम?

Apple OpenAI: एप्पल और ओपनएआई को लेकर दावा किया जा रहा है कि, इन लोगों के बीच डील पक्की हो चुकी है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 11, 2024 11:52 पूर्वाह्न

Apple OpenAI
Follow Us
---Advertisement---

Apple OpenAI: Apple को दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में गिना जाता है। इसकी वजह है Apple के हाईटेक और सेफ फीचर्स। जिन्हें देखते हुए आम और खास सभी इन्हें खरीदना चाहते हैं। यही वजह है कि, एप्पल के डिवाइस काफी महंगे मिलते हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी की AI की बढ़ती डिमांड और यूजर्स के झुकाव को देखते हुए एप्पल ने भी अपने डिवाइस में AI देने की ठान ली है। पिछले कुछ दिनों से खबरें चल रही थी कि, एप्पल AI के लिए गूगल और OpenAI से बात कर रहा है।

Apple और OpenAI के बीच क्या डील हो गई पक्की?

खबरें चल रही हैं कि, Apple और OpenAI के बीच ChatGPT को लेकर डील पक्की हो गई है। लाइसेंस मिलने के बाद अब iPhone में ChatGPT का सपोर्ट मिलेगा। फिलहाल इसको लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी तो सामने नहीं आयी है। लेकिन इस डील को लेकर ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में दावा किया गया है।

खबरों की मानें तो Apple के iOS 18 में ChatGPT features मिलेंगे। आने वाले iPhone 16 को operating system के रुप में iOS 18 मिल सकता है। जो कि, AI की खूबियों से लैस हो सकता है। खबरों की मानें तो iPhone में ChatGPT के जुड़ने के बाद चीजों को ढूंढने से लेकर कैमरे और कुछ भी लिखवाने जैसे तमाम काम बस एक क्लिक में किए जा सकेंगे। क्योंकि अभी ये डील ऑफिशियल नहीं हुई है। इसलिए आईफोन में ये कैसे काम करेगा? इसको लेकर कुछ भी बोलना जल्दबाजी होगी।

Apple के CEO टिम कुक पहले दे चुके हैं बयान

इससे पहले Apple के CEO टिम कुक ने कहा था कि, वह व्यक्तिगत रूप से OpenAI के ChatGPT का यूज करते हैं, लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि “कई मुद्दे हैं जिन्हें हल करने की आवश्यकता है।” उन्होंने वादा किया कि ऐप्पल के AI में वो सारी चीजें मिलेंगी।

इस बीच ये भी खबरें चल रही हैं कि, एप्पल की बात गगूल से इसके Gemini AI को लेकर भी बात चल रही है। जिसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। लेकिन ये काफी चर्चा में है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026