---Advertisement---

डुअल 200MP कैमरा नहीं रियर डिस्प्ले और AI स्मार्ट विंडो Xiaomi 18 स्मार्टफोन को बनाएगी सबसे अलग! लॉन्च से पहले जानें सभी लीक फीचर्स

Xiaomi 18 : शाओमी 18 को जल्द पेश किया जा सकता है। इस फोन में कंपनी कई प्रीमियम फीचर्स दे सकती है। इसका कैमरा काफी हाईटेक हो सकता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 29, 2026 3:54 अपराह्न

Xiaomi 18
Follow Us
---Advertisement---

 Xiaomi 18 : चीन की कंपनी शाओमी दुनियाभर में बजट की कीमत में स्मार्टफोन्स को लॉन्च करती है। जिसके कारण भारत में भी इसके यूजर्स बढ़ रहे हैं। अपने इन्हीं चाहने वालों के लिए कंपनी शाओमी 18 सीरीज लेकर आ रही है। इसमें बेस मॉडल के साथ प्रो और मैक्स मिल सकता है।  अभी तक कंपनी ने फीचर्स , कीमत और लॉन्च को लेकर कोई भr आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, शाओमी 18 में  कंपनी डुअल 200MP कैमरा और  रियर डिस्प्ले और AI स्मार्ट विंडो जैसे कई हाीटेक फीचर्स दे सकती है।

 Xiaomi 18 में कैसे रियर डिस्प्ले और AI स्मार्ट विंडो काम करेगी?

शाओमी पहली बार इस मॉडल के जरिए रियर डिस्प्ले और AI स्मार्ट विंडो दे सकती है। ये फोन के पीछे लगी एक स्क्रीन लगी होगी। जो फोन में आने वाले नोटिफिकेशन से लेकर सेल्फी, और डेस्कटॉप को भी कंट्रोल करेगी। इससे यूजर मैसेज और कॉल को कंट्रोल करेगा। ये डिस्प्ले सिर्फ जरुरी नोटिफिकेशन दिखाएगी। वहीं, लाइव वॉयस ट्रांसलेशन भी करेगी।

शाओमी 18 का कैमरा

शाओमी 18 में कंपनी डुअल 200MP कैमरा सेटअप दे सकती है। ये LOFIC सेंसर से लैस होगा। इसमें 5X से 10X ऑप्टिकल ज़ूम और 120X से 200X तक का डिजिटल जूम मिल सकता है। इसके कैमरे से 8K क्वालिटी में सिनेमैटिक वीडियो बनाई जा सकेगी। ये एआई पर काम करेगी।

शाओमी के अपकमिंग स्मार्टफोन की बैटरी, प्रोसेसर और अन्य लीक फीचर्स

 Xiaomi 18स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.4-इंच से 6.5-इंच का कॉम्पैक्ट 2K LTPO OLED डिस्प्ले मिल सकती है। ये तेज धूप में भी काम करेगी।
प्रोसेसरSnapdragon 8 Elite Gen 6 का प्रोसेसर मिल सकता है। ये एआई से लैस होगा।
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 17 ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस होगा।
बैटरी/चार्जर7200mAh की बैटरी 150W के सुपरफास्ट चार्जर के साथ आएगी। इसमें 50W की वायरलेस चार्जिंग और मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिग सपोर्ट मिल सकता है। वहीं, रिवर्स चार्जिग भी मिल सकती है।
सेफ्टी फीचर्सयूजर की सेफ्टी के लिए एंटी-पीपिंग प्राइवेसी स्क्रीन, IP68/IP69 सेफ्टी रेटिंग और सैमसंग-लेवल सिक्योर फोल्डर जैसे कई प्रोटेक्शन फीचर्स मिल सकते हैं।

 

 Xiaomi 18 फोन की अनुमानित कीमत और संभावित लॉन्चिग

शाओमी 17 सीरीज की कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, कंपनी इसे 1 लाख के आस-पास की कीमत में पेश  कर सकती है।भारत में इसके आने  की उम्मीद 2027 तक है।  इस साल ये चीन में लॉन्च हो सकता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now