---Advertisement---

Infinix Note 30 Pro की खूबियां हुई लीक, 8GB रैम और बाकी फीचर्स जानकर कहेंगे Awesome है स्मार्टफोन!

Infinix Note 30 Pro: इंफिनिक्स जल्द ही अपना धांसू स्मार्टफोन पेश कर सकता है। Infinix Note 30 Pro की कई खास जानाकारी लीक हुई है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 23, 2023 3:27 अपराह्न

Infinix Note 30 Pro
Follow Us
---Advertisement---

Infinix Note 30 Pro: मोबाइल मार्केट में अपने फोन्स के दमपर काफी तेजी से खास पहचान वाली स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Infinix जल्द ही एक धांसू मोबाइल लॉन्च कर सकती है। बताया जा रहा है कि इंफिनिक्स Infinix Note 30 Pro को कुछ ही समय में बाजार में उतार सकती है। Infinix Note 30 सीरीज की कुछ जानकारी लीक हुई है, ऐसे में लीक्स के मुताबिक, इस फोन में काफी धमाकेदार फीचर्स दिए जाएंगे।

Infinix Note 30 Pro की जानकारी हुई लीक

मॉडलInfinix Note 30 Pro
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो G99
रैम8GB
स्टोरेज256GB
बैटरी5000 mAh
रियर कैमरा64MP+5MP+AI
फ्रंट कैमरा16MP

 

लीक हुई जानकारी के मुताबिक, इंफिनिक्स के इस नए फोन में मीडियाटेक हीलियो G99 प्रोसेसर दिया जाएगा। इसमें 8GB रैम और 256GB की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। इस डिवाइस में एंड्राइड 13 का आउट ऑफ दी सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ ही इसमें 1080×2400 पिक्सल का रेज्योलूशन दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: IPL देखने वालों की Jio के धमाकेदार रिचार्ज ने करा दी मौज, VI और Airtel ने भी खोल दिए सस्ते में ज्यादा डाटा के द्वार

Infinix Note 30 Pro का कैमरा सेटअप

वहीं, इस फोन का डिस्प्ले कर्व्ड होगा। साथ ही फोन के आगे की तरफ पंच होल कटआउट डिस्प्ले होगा। इस फोन के कैमरे सेटअप की बात करें तो इसके रियर में रेक्टेंग्लुलर शेप का कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है। इसमें एलईडी लाइट्स के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप हो सकता है। बताया जा रहा है कि इसका मेन कैमरा 64MP का हो सकता है। इसके अलावा 5MP का सेकेंडरी कैमरा और एक AI सेंसर होगा। इस फोन में सेल्फी के लिए 16MP का कैमरा दिया जाएगा।

33W का फास्ट चार्जर

5000mah की बैटरी के साथ इस फोन में 33W का फास्ट चार्जर दिया जाएगा। खबरों की मानें तो इंफिनिक्स Infinix Note 30 सीरीज में प्रो और वीआईपी एडिशन दिए जा सकते हैं। इस फोन की कीमत की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, अभी तक कंपनी की तरफ से भी इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Apple iPhone Duo Vs iPhone 18 Pro Max

सितम्बर 12, 2026

Samsung Galaxy Z Fold 8

सितम्बर 10, 2026

Jacob Coxon

सितम्बर 10, 2026

Apple iPhone Duo

सितम्बर 10, 2026

iPhone 18 Pro Max

सितम्बर 8, 2026

iQOO Z11xa 5G

सितम्बर 8, 2026