---Advertisement---

Smartwatch के बाद फोन की दुनिया में iPhone को टक्कर देने उतरा Pebble? ऐसा होगा Mini Android Phone!

आज के समय में लोगों के हाथों में स्मार्टफोन मिलना आम बात हो गई है लेकिन कॉम्पैक्ट साइज एंड्रॉयड स्मार्टफोन शायद ही किसी के हाथ में दिखता हो। कंपनियां 6 इंच से ज्यादा की AMOLED स्क्रीन वाले एंड्रॉयड स्मार्टफोन उतारती हैं। ऐसे में Pebble कंपनी कॉम्पैक्ट साइज एंड्रॉयड स्मार्टफोन बनाने की दिशा में काम कर रही है। 

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: मार्च 25, 2023 11:09 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Mini Android Phone: आज के समय में लोगों के हाथों में स्मार्टफोन मिलना आम बात हो गई है जो सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला गैजेट है। बाजारों में दिन प्रतिदिन स्मार्टफोन की संख्या बढ़ती जा रही है। लोग स्मार्टफोन काफी ज्यादा पसंद के रहे हैं जिसे देखते हुए टेक कंपनियां लगातार एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ स्मार्टफोन लॉन्च कर रही हैं। टेक मार्केट में 6 इंच से ज्यादा की AMOLED स्क्रीन और तरह-तरह की स्क्रीन देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक कंपनी कॉम्पैक्ट साइज एंड्रॉयड स्मार्टफोन बनाने की दिशा में काम कर रही है।

ये भी पढ़ें: Samsung Tri-Fold बिगाड़ेगा Apple और Google का खेल! जानें कैसा होगा ये तीन स्क्रीन वाला फोन?

शुरू किया था कैंपेन

एंड्रॉयड फोन्स में शायद ही कोई ऐसा समार्टफोन हो जिसमें कॉम्पैक्ट साइज देखने को मिलता हो। कॉम्पैक्ट साइज में केवल iPhone ही एक ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें कॉम्पैक्ट साइज देखने को मिलता है। इस बात के मद्देनजर Pebble कंपनी के फाउंडर Eric Migicovsky ने 2022 में एक कैंपेन शुरू किया था जिसका मकसद था कि वे बड़े स्मार्टफोन निर्माताओं को छोटे स्मार्टफोन बनाने के लिए प्रेरित के सकें।

कॉम्पैक्ट साइज एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर काम कर रही Eric की टीम

खबरों की मानें तो TheVerge द्वारा एक रिपोर्ट जारी की गई थी जिसमें बताया गया था कि Eric Migicovsky को इस प्रोजेक्ट के रिगार्डिंग अब तक 38000 से ज्यादा सिग्नेचर मिल चुके हैं। इस प्रोजेक्ट पर अभी तक किसी भी कंपनी ने ध्यान नहीं दिया है और अब तक इस विषय पर कोई बात भी नहीं को गई है। इसे देखते हुए Eric Migicovsky और उनकी टीम खुद ही इस काम पर जुट गई है। अब वो लोग मिलकर कॉम्पैक्ट साइज एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर काम कर रहे हैं जिसे आने वाले समय में लॉन्च किया जा सकता है।

दिखाई गई स्मार्टफोन की झलक

एरिक की टीम में Chris Hendel, Alex De Stasio और Susan Holcomb शामिल हैं। ये पहले डेटा साइंटिस्ट थे और अब राइटर हैं। एरिक और उनकी टीम अब तक इस स्मार्टफोन को लेकर बहुत सी मीटिंग कर चुके हैं। उन्होंने एक यूट्यूब वीडियो के जरिए स्केच के माध्यम से इस स्मार्टफोन की झलक दिखाई थी।

ये भी पढ़ें: TOYOTA की पहली नई LAND CRUISER 300 पहुंची अपने मालिक के घर, लुक देख सेलिब्रिटिज हुए फैन

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V70

फ़रवरी 12, 2026

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026