---Advertisement---

Moto G05: स्टीरियो स्पीकर्स, डॉल्बी एटमॉस फीचर के साथ कमाल का एक्सपीरियंस देता है यह बजट फ्रेंडली फोन, जानें धांसू खूबियां

Moto G05: मोटोरोला के लेटेस्ट बजट फोन में स्टीरियो स्पीकर्स, डॉल्बी एटमॉस फीचर दिया गया है। इसकी खूबियां बेहद ही आकर्षक हैं। यही वजह है कि Moto G05 Price भी काफी लुभावना है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 8, 2025 3:34 अपराह्न

Moto G05
Follow Us
---Advertisement---

Moto G05: स्मार्टफोन बाजार में बजट मोबाइलों की अच्छी-खासी मांग देखने को मिलती है। मोटो जी05 फोन उसी कैटैगरी में तहलका मचाने के लिए आ गया है। Motorola G05 फोन एंट्री लेवल सेगमेंट में पहले से मौजूद डिवाइसों को कड़ी टक्कर दे सकता है। यह तो आप जानते ही होंगे मोटोरोला कंपनी अपने मोबाइल में यूनिक फीचर्स देने के लिए लोकप्रिय है। Moto G05 Price 10000 रुपये से भी कम रखा गया है। बजट फोन श्रेणी के तहत मोटो जी05 की कीमत हैरान करने वाली है। फोन निर्माता ने इसे आधिकारिक साइट के साथ ही Flipkart पर भी उतारा है। चलिए बिना देर किए बाकी की खूबियों पर नजर डालते हैं।

Moto G05 फोन में शानदार एक्सपीरियंस देगा स्टीरियो स्पीकर्स, डॉल्बी एटमॉस फीचर

आपने पहले भी मोटोरोला कंपनी के फोन यूज किए हैं तो आप मोटो जी05 बजट फोन को चुन सकते हैं। Motorola G05 में एक नहीं, बल्कि कई सारे गजब के फीचर्स दिए गए हैं। मोटोरोला जी05 फोन में स्टीरियो स्पीकर्स के साथ डॉल्बी एटमॉस फीचर भी देखने को मिलता है। इसके बाद भी कंपनी ने Moto G05 Price काफी बजट में रखा है। मोटो जी05 की कीमत 6999 रुपये है। इसमें 4GB रैम के साथ 64GB की स्टोरेज दी गई है। इस फोन को Flipkart पर पोस्ट किया गया है। आप इसे फ्लिपकार्ट से 13 जनवरी दोपहर 12 बजे से खरीद सकते हैं।

फीचर्समोटो जी05
स्क्रीन6.67 इंच
प्रोसेसरMediaTek Helio G81 Extreme
रैम-स्टोरेज4GB-64GB
बैटरी5200mah
बैक कैमरा50MP
फ्रंट कैमरा8MP
रिफ्रेश रेट90hz

Motorola ने पोस्ट कर बताई खास खूबियां

मोटोरोला कंपनी ने एक्स यानी ट्विटर पर आधिकारिक अकाउंट के जरिए Moto G05 फोन के कुछ स्पेक्स की डिटेल शेयर की है। कंपनी ने फोन के क्वॉड पिक्सल कैमरे की जानकारी दी है।

देखें वीडियो-

गजब हैं Moto G05 फोन के ऑल स्पेक्स

कम दाम में मोटो जी05 फोन में कमाल के फीचर्स मिलते हैं। Motorola G05 में MediaTek Helio G81 Extreme चिपसेट के साथ एंड्रॉयड 15 ओएस का सपोर्ट दिया गया है। मोटोरोला जी05 फोन में 6.67 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले 90hz रिफ्रेश रेट के साथ दी गई है। इस फोन को बिना किसी परेशानी के 5200mah की बैटरी के साथ 2 दिन इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ 18W का चार्जर आता है। इतना ही नहीं, इस फोन में 50MP का मेन कैमरा ढेर सारे फीचर्स के साथ आता है। इसमें फोटो एडिटिंग, मैजिक इरेसर समेत कई खूबियां दी गई हैं।

वहीं, सेल्फी लवर्स के लिए इसमें 8MP का आगे की ओर कैमरा दिया गया है। ऐसे में कमाल की खूबियों के साथ Moto G05 Price काफी लोगों को अपना दीवाना बना सकता है। मोटो जी05 की कीमत इसे खरीदने पर मजबूर कर सकती है। इसके साथ ही Flipkart से इसे लेने पर अतिरिक्त छूट भी मिल सकती है। मगर इसके लिए फ्लिपकार्ट पर बताए गए बैंकों के कार्ड्स होने चाहिए।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Google Nano Banana 2

फ़रवरी 27, 2026

iQOO Z11x 5G

फ़रवरी 27, 2026

Motorola Edge 50 Pro

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G vs iPhone 18 Pro Max

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G

फ़रवरी 26, 2026

OPPO Reno 15

फ़रवरी 26, 2026