---Advertisement---

Moto G85 5G: वाह! प्रीमियम फीचर्स से लैस मोटोरोला फोन पर उठाएं तगड़ी छूट, तुरंत खरीदने पर मिल सकता है यह खास बेनिफिट

Moto G85 5G: अमेजन शॉपिंग साइट पर मोटो जी85 5जी फोन को दमदार डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है। इस मोबाइल में तगड़ी बैटरी, धांसू डिस्प्ले के साथ जानदार कैमरा सेटअप दिया गया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 5, 2026 6:21 अपराह्न

Moto G85 5G
Follow Us
---Advertisement---

Moto G85 5G: अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद करते हैं, तो आपके लिए एक गुडन्यूज है। अमेजन पर मोटोरोला कंपनी का दमदार मोबाइल मोटो जी85 5जी को धांसू ऑफर के साथ उतारा गया है। साल की शुरुआत में इतनी बढ़िया डील शायद ही ग्राहकों को दोबारा मिले। इतना ही नहीं, शॉपिंग प्लेटफॉर्म इस फोन पर एक अलग से खास ऑफर भी दे रहा है, जिससे ग्राहकों को हजारों रुपये की बचत हो सकती है।

Moto G85 5G मोबाइल पर उठाएं बंपर छूट का लाभ

अमेजन साइट पर मोटो जी85 5जी फोन को 14 फीसदी के डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है। इसकी एमआरपी 20999 रुपये तय की गई है, मगर डील के तहत इसे 17999 रुपये में ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं। शॉपिंग वेबसाइट पर इस फोन को 4.2 स्टार रेटिंग दी गई है। कंपनी इस पर कैशबैक, बैंक ऑफर्स भी दे रही है, जिससे ग्राहकों को अतिरिक्त बचत होने की उम्मीद है।

Photo Credit: Amazon

इस तरह से मिल सकता है फोन पर अतिरिक्त फायदा

वहीं, अमेजन साइट पर बताया गया है कि मोटो जी85 5जी फोन को 16450 रुपये के एक्सचेंज ऑफर के साथ लिस्ट किया गया है। मगर इस खास ऑफर का लाभ सभी ग्राहकों को नहीं मिलेगा। साइट पर अपने एरिया का पिनकोड डालने के बाद अगर एक्सचेंज ऑफर उपलब्ध रहता है, तो ही इसका फायदा मिल सकता है। ऐसे में यूजर्स को एक पुराना फोन अच्छी कंडीशन वाला भी अमेजन को देना होगा। साथ ही शॉपिंग प्लेटफॉर्म की कुछ शर्तों और नियमों का पालन करना होगा।

स्पेक्समोटो जी85 5जी
चिपसेटक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6एस जेन 3
रैम-स्टोरेज8GB-128GB
डिस्प्ले6.67 इंच
रिफ्रेश रेट120Hz
बैटरी5000mAh
चार्जर33W
रियर कैमरा50MP+8MP
सेल्फी कैमरा32MP

मोटो जी85 5जी मोबाइल में मिलती हैं ये आलीशान खूबियां

फोन मेकर ने मोटो जी85 5जी मोबाइल में कई पावरफुल फीचर्स को शामिल किया है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6एस जेन 3 प्रोसेसर ड्यूल कोर के साथ दिया है। मोबाइल में 6.67 इंच की स्क्रीन के साथ 120Hz की रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन मिलता है। कंपनी ने इसमें 5000mAh की बैटरी के साथ 33W का वायर्ड टर्बो चार्जर आता है। फोन के बैक पैनल पर 50एमपी का प्राइमरी कैमरा, 8एमपी का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस मिलता है। आगे की तरफ, 32एमपी का सेल्फी सेंसर जोड़ा गया है।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है।  DNP News Network या राइटर किसी भी ऑफर, प्रोडक्ट या डिस्काउंट की पुष्टि नहीं करता है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देखें। ध्यान रहे  DNP News Network या राइटर किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026