---Advertisement---

iPhone 17 Pro Max का ऑरेंज कलर ही नहीं कैमरा लेंस प्रोटेक्टर भी खींच रहा यूजर्स का ध्यान, देखें Apple इस बार क्या कर सकता है नया?

iPhone 17 Pro Max फोन आईफोन 17 सीरीज का सबसे महंगा फोन बताया जा रहा है। इसके लीक फीचर्स यूजर्स का काफी ध्यान खींच रहे हैं। खबरों की मानें तो ये 6 कलर्स में पेश हो सकता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 8, 2025 1:35 अपराह्न

iPhone 17 Pro Max
Follow Us
---Advertisement---

iPhone 17 Pro Max : हर साल की तरह इस साल भी एप्पल अपनी नई iPhone 17 series को पेश करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। खबरों की मानें तो इसे सितंबर के महीने में लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज में iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro औरiPhone 17 Pro Max जैसे मॉडल लॉन्च हो सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी Apple Watch Series 11 की स्मार्ट वॉच को लॉन्च कर सकती है। वहीं, Apple Watch SE 3 और Apple Watch Ultra 3 को भी रिवील किया जा सकता है। इन तमाम अपकमिंग गैजेट्स के बीच आईफोन 17 सीरीज का सबसे महंगा फोन आईफोन 17 प्रो मैक्स फोन बताया जा रहा है। इसके लुक से लेकर कीमत और कलर्स के साथ हाईटेक फीचर्स की काफी चर्चा है। खबरों की मानें तो कंपनी पहली बार इस फोन में ऑरेंज कलर दे सकती है। वहीं, इसके हाईटेक कैमरे की सुरक्षा के लिए कैमरा लेंस प्रोटेक्टर जोड़ा जा सकता है।

iPhone 17 Pro Max में मिल सकता है ऑरेंज कलर

एप्पल ने अभी तक आईफोन 17 प्रो मैक्स को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, कंपनी इसमें पहली बार ऑरेंज कलर दे सकती है। आईफोन के इस मॉडल में मिलने वाला ये सबसे अलग रंग बताया जा रहा है। आईफोन 17 प्रो मैक्स में कंपनी ऑरेंज, सिल्वर, ब्लू, ग्रेफाइट ग्रे कलर के साथ ब्लैक कलर को दे सकती है। खबरों की मानें तो कुछ यूजर्स को ये चटक रंग देना एप्पल का अच्छा नहीं लगा है। उनका कहना है कि, एप्पल अपने सिंपल शोवर कलर्स के लिए जाना जाता है। ऐसे में ऑरेंज कलर देना कुछ लोगों की आखों में खटक रहा है।

iPhone 17 Pro Max में मिल सकता है Camera Lens Protector

आईफोन 17 प्रो मैक्स को लेकर एक खबर ये भी आ रही है कि, इसके हाईटेक कैमरे की सुरक्षा के लिए कंपनी इसमें कैमरा लेंस प्रोटेक्टर जोड़ सकती है। Camera Lens Protector आईफोन के गिरने के बाद भी कैमरे की सुरक्षा करेगा। ये फोन में टेम्पर्ड ग्लास की तरह काम करते हैं। ये धूल, पानी और गिरने से फोन को बचाएगा।

आईफोन 17 प्रो मैक्स के संभावित फीचर्स

फीचर आईफोन 17 प्रो मैक्स
डिस्प्ले6.9 इंच की की डिस्प्ले Ceramic Shield Glass के साथ आ सकती है।
ऑपरेटिंग सिस्टमiOS 26 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।
प्रोसेसरApple A19 Pro का प्रोसेसर मिल सकता है।
स्टोरेज256GB 12GB RAM, 512GB 12GB RAM, 1TB 12GB RAM तक की स्टोरेज मिल सकती है।
बैटरी5000 mAh की बैटरी मिल सकती है।
कैमरा48 MP Triple Rear Camera के साथ
24 MP Front Camera मिल सकता है।

iPhone 17 Pro Max Price को लेकर भी कोई आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है। लेकिन कहा जा रहा है कि, इस फोन को कंपनी 1 लाख 70 हजार के आस-पास की कीमत में पेश कर सकती है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

Redmi A7 Pro 5G

अप्रैल 15, 2026

Motorola Razr 70 Ultra 5G

अप्रैल 15, 2026

Infinix Note 60 Pro

अप्रैल 14, 2026

Vivo X300 Ultra

अप्रैल 14, 2026

AI Tools

अप्रैल 14, 2026