---Advertisement---

क्या वाकई में लॉन्च होने वाला है Nothing Phone 2a?

Nothing Phone 2a फोन को लेकर टेक मार्केट में काफी चर्चाएं होने लगी हैं। इन फोन को लेकर अभी तक कंपनी ने कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 6, 2023 5:12 अपराह्न

Amazon sale
Follow Us
---Advertisement---

Nothing Phone 2a: अपने ट्रांसपेरेंट लुक से तहलका मचाने वाली कंपनी नथिंग बहुत जल्द Nothing Phone 2a फोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। खबरों की मानें तो कंपनी इस फोन को भारत में जल्द पेश कर सकती है। इतना ही नहीं अफवाहों में तो ये भी चल रहा है कि, Nothing Phone 2 पर ग्राहकों का अच्छा रिस्पोंस नहीं मिल रहा है। इसलिए कंपनी Nothing Phone 2a फोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। इसकी सच्चाई की हम पुष्टी नहीं करते हैं। फिलहाल अभी तक कंपनी ने इसको लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी भी नहीं दी है। लेकिन कहा जा रहा है कि, ग्राहकों तक ये फोन जल्द ही पहुंच जाएगा।

Nothing Phone 2a जल्द आ सकता है

Nothing Phone 2a को लेकर टिपस्टर अभिषेक यादव ने ट्विटर पर एक स्क्रीन शॉट शेयर किया है। जो कि, नथिंग फोन का है। इसके लुक को लेकर कहा जा रहा है कि, ये नथिंग फोन 2 की तरह की दिखने में हो सकता है। इसके साथ ही इस फोन में ग्लिफ इंटरफ़ेस और एक ट्रांसपेरेंट रियर कवर मिल सकता है। वहीं, 6.7 इंच का एमोलेड डिस्‍प्‍ले मिलने की भी बात कही जा रही है। इसके फ्रंट में पंच होल कैमरा मिल सकता है।

अपने लुक के लिए जाना जाता है Nothing Phone

आपकी जानकारी के लिए बता दें, Nothing Phone 2a कंपनी का तीसरा फोन होगा जो लॉन्च होगा। इससे पहले कंपनी ने जुलाई के महीने में इसी साल Nothing Phone 2 पेश किया था। सबसे पहले 2022 में कंपनी ने पहली बार Nothing Phone 1 उतारकर टेक मार्केट में भूचाल ला दिया था। इसका लुक ही इसकी पहचान की पहली वजह बना था। जिसको देखते हुए infinix gt 10 pro फोन इनफिनिक्स कंपनी ने उतारा। इसको लेकर भी काफी चर्चा हुई थी। फिलहाल Nothing Phone 2a को लेकर कोई भी जानकारी आधिकारिक रुप से नहीं है। ये खबर टेक मार्केट में चल रही अफवाहों के आधार पर बनाई गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi K100 Pro Max

अगस्त 12, 2026

Xiaomi 18

अगस्त 11, 2026

Google Pixel 11 Pro XL

अगस्त 11, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 11, 2026

Samsung Galaxy Z Fold 8 5G

अगस्त 10, 2026

Google Pixel 11

अगस्त 8, 2026