---Advertisement---

अब ChatGPT बनाएगा आपको करोड़पति, बस 12 महीने करना होगा ये काम!

ChatGPT: दुनिया में जब से ChatGPT आया है,तभी से इसको लेकर काफी हलच देखी जा रही है। ऐसे में अब खबर आई है कि इससे 2 करोड़ की कमाई की जा सकती है। जानिए क्या करना होगा।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 4, 2023 6:16 अपराह्न

ChatGPT
Follow Us
---Advertisement---

ChatGPT: ओपन एआई के आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस टूल चैटजीपीटी (ChatGPT) ने दुनियाभर में धमाका मचा रखा है। ओपन एआई ने जब से इस चैटबॉट को लॉन्च किया है, तभी से इसकी खूबियों ने लोगों को अपना दीवाना बना रखा है। बाजार में आने के बाद से लोग इसका बढ़कर इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं, इस चैटबॉट के आने से लोगों की नौकरियां खतरे में पड़ गई है। मगर अब खबर आ रही है कि इसकी वजह से 2 करोड़ रुपये की कमाई की गई है। जी हां, ये सच है, जानिए क्या है पूरी खबर।

ChatGPT से कमाएं 28 लाख रुपये

दरअसल, एक खबर आई है कि एक आदमी ने ChatGPT का कोर्स करके सिर्फ 3 महीने में ही 28 लाख रुपये कमा लिए। इस खबर के बाहर आने के बाद हंगामा मच गया कि कि क्या सच में ChatGPT से इतनी रकम कमाई जा सकती है।

दरअसल, मीडिया में जारी खबरों की मानें तो आईटी कंपनियों में इन दिनों प्रॉम्प्ट इंजीनियर्स की मांग काफी तेजी से बढ़ रही है। इसी वजह से मशीन लर्निंग और एआई टूल के क्षेत्र में नौकरियां तेजी से बढ़ रही है। बताया जा रहा है कि इनसे वार्षिक तौर पर 2 करोड़ की कमाई की जा सकती है।

प्रॉम्प्ट इंजीनियर्स का क्या है काम

प्रॉम्प्ट इंजीनियर्स बनने के लिए कोर्स भी कराए जा रहे हैं। इसके लिए किसी भी खास डिग्री की जरूरत नही होती है। प्रॉम्प्ट इंजीनियर्स किसी भी क्षेत्र के हो सकते हैं। प्रॉम्प्ट इंजीनियर्स का काम होता है कि वो एआई टूल से बेहतर तरीके से काम कराए वो भी कम समय में, इसके लिए प्रॉम्प्ट इंजीनियर्स को इस बात की जानकारी होती है कि उन्हें चैटबॉट से कैसे सवाल पूछने हैं। इस तरह से प्रॉम्प्ट इंजीनियर्स एआई टूल को पहले से बेहतर बनाने का काम करते हैं। ऐसा करके इंजीनियर्स कंपनियों के राजस्व को बढ़ाने का काम करते हैं। साथ ही कंपनियों के काम के प्रेशर को कम किया जा सकता है।

क्या होनी चाहिए योग्यता

अगर आपने एआई टूल या फिर मशीन लर्निंग जैसे कोर्स किए हैं और आपके पास एआई की अच्छी जानकारी है तो आप इस फील्ड से शानदार कमाई कर सकते हैं। इसके साथ ही अगर आपने साइंस, आईटी, डेटा साइंस और कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई की है तो आप प्रॉम्प्ट इंजीनियर्स का कोर्स कर सकते हैं।

8 से 12 महीने में बदल जाएगी जिंदगी

आपको बता दें कि एआई मशीन लर्निंग का कोर्स 8 से 12 महीने का होता है। इस दौरान आपको एआई टूल की सारी जानकारी दी जाएगी। कोर्स के बाद किसी भी टेक कंपनी में अच्छी कमाई कर सकते हैं, क्योंकि आजकल तेजी से चैटबॉट की मांग बढ़ रही है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Google Nano Banana 2

फ़रवरी 27, 2026

iQOO Z11x 5G

फ़रवरी 27, 2026

Motorola Edge 50 Pro

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G vs iPhone 18 Pro Max

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G

फ़रवरी 26, 2026

OPPO Reno 15

फ़रवरी 26, 2026