---Advertisement---

OnePlus Nord 6 5G: अल्टीमेट ऑलराउंडर स्मार्टफोन हर पहलू से होगा परफैक्ट! 3 चिपसेट और 9000mAh की बैटरी आते ही जीत लेंगे गेमर्स का दिल

OnePlus Nord 6 5G: मिडरेंज स्मार्टफोन कैटेगरी में वनप्लस नोर्ड 6 5जी मोबाइल जल्द ही एंट्री लेने वाला है। इस फोन में दमदार प्रोसेसर के साथ बड़ी बैटरी देखने को मिलेगी, जिससे गेमर्स को काफी लाभ हो सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 4, 2026 12:28 अपराह्न

OnePlus Nord 6 5G
Follow Us
---Advertisement---

OnePlus Nord 6 5G: स्मार्टफोन मार्केट में अपनी पावरफुल परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीतने वाला वनप्लस अपने नए नोर्ड फोन के साथ धमाका करने के लिए तैयार है। जी हां, हम बात कर रहे हैं वनप्लस नोर्ड 6 5जी मोबाइल की। कंपनी आधिकारिक तौर पर इसकी लॉन्च डेट की पुष्टि कर चुकी है। साथ ही कई दमदार स्पेसिफिकेशन्स भी रिवील कर चुकी है। ऐसे में यह फोन गेमर्स का दिल जीत सकता है, कंपनी ने इसे गेमिंग मोबाइल के तौर पर डेवलेप किया है। यही वजह है कि इसकी खूबियों की चर्चा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जोरदार तरीके से जारी है।

वनप्लस नोर्ड 6 5जी की लॉन्च और लीक प्राइस डिटेल

फोन निर्माता ने ऑफिशियल तौर पर बताया है कि वनप्लस नोर्ड 6 5जी मोबाइल को 7 अप्रैल 2026 को शाम 7 बजे भारत में लॉन्च किया जाएगा। साथ ही इसकी सेल 9 अप्रैल 2026 से स्टार्ट होगी। ग्राहक इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा, ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन से भी खरीद सकते हैं। वहीं, रिपोर्ट्स की मानें, तो इसका दाम 34999 रुपये से स्टार्ट हो सकता है।

वनप्लस नोर्ड 6 5जी के ये फीचर्स लूट लेंगे गेमर्स का दिल

कंपनी ने वनप्लस नोर्ड 6 5जी फोन को अल्टीमेट ऑलराउंडर बताया है। साथ ही इसमें 3 दमदार चिपसेट मिलने की जानकारी दी है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 प्रोसेसर, टच रिफेक्स चिप और जी2 वाईफाई चिप को शामिल किया गया है। कंपनी ने इसमें 165FPS यानी फ्रेम पर सेकेंड को भी जोड़ा है। यूजर्स को इसमें 9000mAh की बैटरी मिलेगी, जोकि ढाई दिन से अधिक काम करेगी। इस तरह से गेमर्स के लिए यह फोन काफी बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। इसकी पीक परफॉर्मेंस और धाकड़ क्षमता यूजर्स को पलभर में दीवाना बना सकती है।

धांसू फोन का कैमरा सेटअप भी होगा जानदार

मोबाइल कंपनी वनप्लस नोर्ड 6 5जी में 6.78 इंच की डिस्प्ले प्रदान कर सकती है। साथ में 165Hz की रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकती है। इसके कैमरा सेटअप की बात करें, तो इसके बैक पैनल पर 50एमपी का प्राइमरी सेंसर और 8एमपी का अल्ट्रावाइड एंगल शूटर जोड़ा जाएगा। आगे की तरफ 32एमपी का सेल्फी सेंसर दिया गया है। इसमें एआई स्पेक्स को भी रखा गया है, ताकि यह फोन यूजर्स का काम आसान कर सके।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 18

अप्रैल 3, 2026

Realme 16 vs Vivo V70 FE

अप्रैल 3, 2026

AI Tools

अप्रैल 2, 2026

Vivo V70 FE

अप्रैल 2, 2026

Apple iPhone 18 Pro Max

अप्रैल 2, 2026

Realme 16

अप्रैल 2, 2026