---Advertisement---

फ्लैगशिप प्रोसेसर और दमदार सॉफ्टवेयर के साथ आ रहा है OnePlus V Fold! इतनी कीमत पर हो सकता है लॉन्च

OnePlus V Fold: मोबाइल बाजार में एक से बढ़कर एक फोन दस्तक देने को तैयार है। ऐसे में वनप्लस कंपनी अपना पहला फोल्डेबल फोन (OnePlus V Fold) लाने की पूरी तैयारी कर रही है। फोन के लॉन्च होने से पहले ही इसके कई फीचर्स मार्केट में धूम मचा रहे हैं। आपको बता दें कि मार्केट ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 29, 2023 10:54 पूर्वाह्न

OnePlus V Fold
Follow Us
---Advertisement---

OnePlus V Fold: मोबाइल बाजार में एक से बढ़कर एक फोन दस्तक देने को तैयार है। ऐसे में वनप्लस कंपनी अपना पहला फोल्डेबल फोन (OnePlus V Fold) लाने की पूरी तैयारी कर रही है। फोन के लॉन्च होने से पहले ही इसके कई फीचर्स मार्केट में धूम मचा रहे हैं। आपको बता दें कि मार्केट में इस फोन की खूबियां लीक हो गई हैं। खबरों की मानें तो इसके फीचर्स काफी दमदार हैं। फटाफट जानिए पूरी खबर।

OnePlus V Fold की लीक जानकारी

काफी टाइम से ये खबर चल रही थी कि ओप्पो और सैमसंग की तरह वनप्लस भी अपना फोल्डेबल फोन ला रहा है। तभी से वनप्लस लवर्स को फोल्डेबल फोन का बेसब्री से इंतजार था। खबरों के अनुसार, OnePlus V Fold फोन में 7.8 इंच की स्क्रीन होगी। ये 2K रेज्योलूशन अमोल्ड डिस्प्ले होगी। इसमें 6.3 इंच की कवर स्क्रीन होगी। इसमें 120hz की रिफ्रेश रेट दी जाएगी। वहीं, इस डिवाइस में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट मिलेगी। फोन के चारों तरफ पतले बैजल्स दिए जाएंगे। इस डिवाइस में एंड्रॉइड 13 ओएस का सपोर्ट दिया जा सकता है। इस फोन में 16GB रैम और 256GB की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है।

OnePlus V Fold के संभावित फीचर्स

वनप्लस के इस फोन में 4800mah की बैटरी के साथ 67W का फास्ट चार्जर दिया जा सकता है। इसके कैमरे की बात करें तो इसमें 5 कैमरे दिए जाएंगे। इसमें 48MP का मेन कैमरा और 48MP का अल्ट्रावाइड कैमरा के साथ ही 64MP का टेलीफोटो लैंस होगा। इसके फ्रंट में 32MP का कैमरा और कवर स्क्रीन पर 20MP का कैमरा दिया जा सकता है।

फीचर्सOnePlus V Fold
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Gen 2
स्क्रीन7.8 इंच-6.3 इंच
बैटरी4800mah
रियर कैमरा48MP+48MP+64mp
फ्रंट कैमरा32mp

OnePlus V Fold की अनुमानित कीमत

वनप्लस इस फोन को काफी स्टाइलिश और पावरफुल बनाएगी। दावा किया जा रहा है कि ये फोन ओप्पो और सैमसंग के फोल्डेबल फोन को कड़ी टक्कर देगा। इस फ्लैगशिप फोल्डेबल फोन की कीमत को लेकर कहा जा रहा है कि इसे 99999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन को अगस्त महीने में पेश किया जा सकता है। मगर इस बारे में कोई भी आफिशियल जानकारी नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026