---Advertisement---

OpenAI ChatGPT: नहीं रूकने वाले सैम ऑल्टमैन, जल्द मार्केट में दस्तक दे सकता है एडवांस चैटजीपीटी मॉडल; रिपोर्ट में हुआ खुलासा

OpenAI ChatGPT: ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन चैटजीपीटी के एडवांस एआई मॉडल को जल्द ही पेश कर सकते हैं। इसमें कई खास खूबियां आने की संभावना जताई गई है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 10, 2026 5:56 अपराह्न

OpenAI ChatGPT
Follow Us
---Advertisement---

OpenAI ChatGPT: एआई टूल्स को बेहतर करने की रेस जारी है। अमेरिकी टेक कंपनी ओपनएआई अपने फेमस चैटबॉट चैटजीपीटी के साथ भारतीय मार्केट में धूम मचा रहा है। टेक कंपनी ने हाल ही में जीपीटी 5.3 कोडेएक्स को लॉन्च किया है। ऐसे में अब यूजर्स को बढ़िया तरह से कोडिंग की मदद मिल सकती है। ऐसे में एक ताजा खबर से सभी चैटजीपीटी फैन्स को खुश होने का मौका दिया है। बताया जा रहा है कि ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन चैटजीपीटी के नए और पावरफुल एआई मॉडल को लाने की बड़ी तैयारी कर रहा है।

OpenAI ChatGPT का नया मॉडल दे सकता है दस्तक

‘CNBC’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ओपनएआई प्रमुख सैम ऑल्टमैन ने दिसंबर 2025 में एक “कोड रेड” अनाउंस किया था, जिसमें सभी एम्प्लॉई से चैटजीपीटी और उससे जुड़े प्रोडक्ट्स को बेहतर बनाने पर फोकस करने को कहा गया था, जबकि बाकी सब कुछ रोक दिया गया था। रिपोर्ट में बताया गया है कि दुनिया की बड़ी एआई कंपनियों में शुमार ओपनएआई राजस्व के ग्राफ को एक बार फिर से ऊपर की ओर लेकर जाने में कामयाब हो गया है। ऐसे में अब कंपनी का पूरा फोकस चैटजीपीटी के नए एआई मॉडल को लाने पर है। बताया जा रहा है कि चैटजीपीटी का 5.3 वर्जन जल्द ही दस्तक दे सकता है।

ओपनएआई चैटजीपीटी के नए वर्जन में मिल सकते हैं ये फीचर्स

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि ओपनएआई प्रमुख सैम ऑल्टमैन 13 फरवरी को GPT-4o मॉडल को बंद करने की प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि, बताया जा रहा है कि कई यूजर्स ने इस पर विरोध जताया। मगर दावा किया जा रहा है कि टेक कंपनी बातचीत और इमोशनल इंटेलिजेंस पर फोकस करते हुए GPT-4o के रिप्लेसमेंट के तौर पर नए मॉडल की योजना बना रही है। ऐसे में जीपीटी 5.3 एआई मॉडल को मार्च से अप्रैल तक पेश करने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि चैटजीपीटी के आगामी मॉडल में परफॉर्मेंस के साथ कोडिंग और एआई क्षमताओं को भी बेहतर किया जाएगा। साथ ही इसमें एडवांस लेवल की साइबर सेफ्टी देखने को मिल सकती है। ऐसे में इसका गलत इस्तेमाल होने की संभावना कम होने का अनुमान है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026