---Advertisement---

क्या Samsung Galaxy Z Flip4 को मात दे पाएगा Oppo का Find N2 Flip? जानें क्या है कीमत और फीचर्स

Oppo Find N2 Flip: ओप्पो ने अपना पहला फोल्डेबल फोन Oppo Find N2 Flip को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। लोगों का मानना है कि Oppo Find N2 Flip सैमसंग के फ्लिप फोन्स को कड़ी टक्कर दे सकता है। यह फोन देखने में काफी शानदार है। इसकी डिजाइन लोगों को काफी पसंद भी आ रही ...

Read more

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: फ़रवरी 16, 2023 12:14 अपराह्न | Updated: मार्च 26, 2023 6:38 अपराह्न

Oppo Find N2 Flip
Follow Us
---Advertisement---

Oppo Find N2 Flip: ओप्पो ने अपना पहला फोल्डेबल फोन Oppo Find N2 Flip को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। लोगों का मानना है कि Oppo Find N2 Flip सैमसंग के फ्लिप फोन्स को कड़ी टक्कर दे सकता है। यह फोन देखने में काफी शानदार है। इसकी डिजाइन लोगों को काफी पसंद भी आ रही है। इसके साथ ही इसका साइज काफी कॉम्पैक्ट है जो इसे हैंडी बनाता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको Oppo Find N2 Flip फोन के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इसकी क्या कीमत है और क्या फीचर्स है? fइसका मुकाबला Samsung Galaxy Z Flip4 से है।

ये भी पढ़ें: iPhone 15 सीरीज में मिलेंगे ये तीन खास फीचर्स, चार्जिंग पोर्ट को लेकर कंपनी कर सकती है बड़ा बदलाव

Oppo Find N2 Flip

बता दें कि Oppo Find N2 Flip एक 5जी फोन है। इसमें 6.8 इंच की फोल्डिंग AMOLED स्क्रीन दी गई है लेकिन इसका डिस्प्ले 3.26 इंच का है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट सेल्फी कैमरा दिया जा रहा है। इसमें MediaTek Dimensity 9000+ प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 16 जीबी का रैम है और इसके स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। ये एंड्रॉयड 13 ओपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। अगर बैटरी की बात करें तो बता दें कि इसमें 4300 mAh की बैटरी दी गई है। यह 44 वॉट के वूश फास्ट चार्जिंग चार्जर के साथ आएगा। इसके अलावा कंपनी ने इसमें New Generation Flexion Hinge दिया है जिसके कारण ग्राहकों को कई अलग-अलग लेवल पर होल्ड और फोल्ड करने की सुविधा मिलेगी। वहीं कंपनी का दावा है कि इस स्क्रीन को 4 लाख बार फोल्ड किया जा सकता है।

BrandOppo
ModelOppo Find N2 Flip
Storage16GB/Expandable Upto 512GB
Rear Camera50MP+8MP
Front Camera32MP
ProcessorMediaTek Dimensity 9000+
Screen6.8 Inch AMOLED
Battery4300 mAh
Advance FeatureNew Generation Flexion Hinge

क्या है कीमत

अगर इसकी कीमत की बात करें तो बता दें कि कंपनी ने भारत में 8GB/256GB स्टोरेज वाले Oppo Find N2 Flip को 80,000 रुपए और 12GB/512GB वाले Oppo Find N2 Flip को 90 हजार रुपए में उपलब्ध कराया है।

ये भी पढ़ें: OLA जल्द ही इकोनॉमिकल ELECTRIC BIKES लॉन्च कर भारतीय बाजार में मचाएगी धूम, कीमत जान रह जाएंगे हैरान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। DNP News Network/Website/Writer किसी भी ऑफर, प्रोडक्ट या डिस्काउंट की पुष्टि नहीं करता है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देखें। ध्यान रहे DNP News Network/Website/Writer किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Oppo Reno X

अक्टूबर 16, 2026

iPhone 18

अक्टूबर 15, 2026

OnePlus 16

अक्टूबर 14, 2026

Oppo Find X10 Pro Max

अक्टूबर 12, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

अक्टूबर 10, 2026

Vivo Y600s Pro

अक्टूबर 9, 2026