---Advertisement---

Samsung को टक्कर देने जल्द आ रहा है Oppo Find N3 Flip फोन! ट्रिपल कैमरा मचा सकता है धमाल

Oppo Find N3 Flip: स्मार्टफोन की मार्केट में अब फोल्डेबल फोन और फ्लिप का जलवा दिख रहा है। धीरे-धीरे लोग इन फोन्स की ओर आकर्षित हो रहे हैं। मोबाइल कंपनियां लगातार अपने नए मॉडलों को लॉन्च कर रह हैं। मगर फोल्डेबल फोन का क्रेज काफी अलग स्तर पर तेजी से उठ रहा है। इसी बीच ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 23, 2023 6:30 अपराह्न

Oppo Find N3 Flip
Follow Us
---Advertisement---

Oppo Find N3 Flip: स्मार्टफोन की मार्केट में अब फोल्डेबल फोन और फ्लिप का जलवा दिख रहा है। धीरे-धीरे लोग इन फोन्स की ओर आकर्षित हो रहे हैं। मोबाइल कंपनियां लगातार अपने नए मॉडलों को लॉन्च कर रह हैं। मगर फोल्डेबल फोन का क्रेज काफी अलग स्तर पर तेजी से उठ रहा है। इसी बीच चीन की दिग्गज फोन कंपनी ओप्पो अपने नए फोल्डेबल फोन (Oppo Find N3 Flip) पर काम कर रही है। फोन के लॉन्च होने से पहले ही इसकी कुछ खास जानकारी सामने आई है।

Oppo Find N3 Flip की लीक जानकारी

Oppo Find N3 Flip का डिजाइन और कुछ फीचर्स काफी धमाल मचा रहे हैं। कहा जा रहा है कि इसमें ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा। लीक जानकारी में इस बात का खुलासा हुआ है कि इसका डिजाइन इसके पिछले फोन N2 जैसा हो सकता है। बताया जा रहा है कि ओप्पो का ये फोन इंजीरिनियरिंग वेरिफिकेशन टेस्टिंग फेस में चल रहा है। कहा जा रहा है कि इस फोन को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। जानिए इस कमाल के फोन में क्या-क्या फीचर्स मिल सकते हैं।

ये भी पढ़ें: बजट रेंज में छा जाएगा Redmi Note 12R स्मार्टफोन, 50MP कैमरा और फास्ट चार्जर जीत लेगा आपका दिल!

फीचर्सOppo Find N3 Flip
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 9200
स्क्रीन6.8-3.26 इंच
बैटरी4500mah
रियर कैमरा50MP+32MP+8MP
सेल्फी कैमरा32MP

Oppo Find N3 Flip में मिलेगा खास कैमरा सेटअप

बताया जा रहा है कि इस फ्लिप फोन में एक बड़ा एक्सटीरियर दिया जाएगा। फोन के नीचे की ओर राउंडिंग एजेस दिए जाएंगे। वहीं, इसमें कंपनी की ब्रांडिंग भी देखने को मिलेगी। दावा किया जा रहा है कि इसमें 50MP+32MP+8MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 32MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

Oppo Find N3 Flip की संभावित खूबियां

इस फोन में 6.8 इंच की फुल एचडी मेन डिस्प्ले और 3.26 इंच की अमोल्ड डिस्प्ले मिल सकती है। इस डिवाइस में MediaTek Dimensity 9200 चिपसेट दी जा सकती है। इसमें 4500mah की बैटरी के साथ 44W का फास्ट चार्जर दिया जा सकता है। इसमें 16GB रैम और 512GB की स्टोरेज मिल सकती है। इस फोन 75 हजार की कीमत के साथ पेश किया जा सकता है। फिलहाल इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

ये भी पढ़ें: ई-20 फ्यूल और नए कलेवर के साथ 2023 Honda Shine 125 बाइक ने मारी एंट्री, इन खूबियों से बन जाएगी आपकी चहेती!

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Google Nano Banana 2

फ़रवरी 27, 2026

iQOO Z11x 5G

फ़रवरी 27, 2026

Motorola Edge 50 Pro

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G vs iPhone 18 Pro Max

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G

फ़रवरी 26, 2026

OPPO Reno 15

फ़रवरी 26, 2026