---Advertisement---

Oppo Find N6: तैयार हो जाएं, जल्द धमाका कर सकता है प्रीमियम फोल्डेबल फोन, पहली बार मिलेगा ये अनोखा फीचर; कैमरा लवर्स की आएगी मौज

Oppo Find N6: ओप्पो फाइंड एन6 फोल्डेबल फोन दमदार खूबियों और आकर्षक डिजाइन के साथ लॉन्च हो सकता है। इसकी कुछ खास जानकारी सामने आई है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 25, 2026 5:49 अपराह्न

Oppo Find N6
Follow Us
---Advertisement---

Oppo Find N6: फोल्डेबल फोन सेगमेंट में ओप्पो एक बार फिर तहलका मचाने की तैयारी कर चुका है। ताजा रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ओप्पो फाइंड एन6 फोल्डेबल मोबाइल में एक नहीं, बल्कि कई अपग्रेड्स देखने को मिल सकते हैं। कंपनी इसमें आकर्षक डिजाइन के साथ दमदार कैमरा सेटअप जोड़ सकती है। ऐसे में अगर आप मोबाइल फोटोग्राफी का शौक रखते हैं, तो आपको यह फोन काफी पसंद आ सकता है। बताया जा रहा है कि कंपनी इसे बुक स्टाइल डिजाइन में पेश कर सकती है। इसमें अंदर की तरफ बड़ी स्क्रीन और बाहर कवर डिस्प्ले आने की संभावना है।

Oppo Find N6 में मिल सकते हैं ये फीचर्स

ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, ओप्पो फाइंड एन6 में 2 कलर ऑप्शन मिलने की उम्मीद है। इसमें पर्पल और व्हाइट कलर को लाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि इसमें सेल्फी कैमरे के लिए होल-पंच कटआउट हो सकता है। फ्लैश यूनिट को मेन कैमरा मॉड्यूल के बाहर रखा जा सकता है। कंपनी इसमें 8.12-इंच की एलटीपीओ इनर डिस्प्ले और 6.62-इंच की कवर स्क्रीन जोड़ सकती है। साथ ही 144Hz की रिफ्रेश रेट के साथ 3000 निट्स की ब्राइटनेस आने की संभावना है।

ओप्पो फाइंड एन6 में पहली बार आ सकता है यह स्पेक्स

कई अन्य लीक्स में बताया जा रहा है कि आगामी ओप्पो फाइंड एन6 फोल्डेबल फोन में स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट शामिल की जा सकती है, जोकि एडवांस क्षमताओं से लैस हो सकती है। इसमें 16 जीबी रैम के साथ 1टीबी तक की स्टोरेज मिलने की संभावना है। कंपनी इसमें सैटेलाइट कनेक्टिविटी की सुविधा को भी जोड़ सकती है। इसे चलाने के लिए 6000mAh की बैटरी के साथ 90W का वायर्ड चार्जर दिया जा सकता है। इसमें 200एमपी का प्राइमरी कैमरा, 50एमपी का अल्ट्रावाइड और 50एमपी का टेलीफोटो लेंस देखने को मिल सकता है।

क्या है अनुमानित लॉन्च और प्राइस डिटेल

जानकारी के मुताबिक, ओप्पो फाइंड एन6 फोल्डेबल मोबाइल को मार्च में चीन के बाजार में उतारने की योजना है। वहीं, भारत में इसे जुलाई तक लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत 1.69 लाख रुपये रहने की संभावना है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने इस बारे में कुछ भी फाइनल नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

OnePlus Ace 6 Ultra

अप्रैल 12, 2026

Samsung Galaxy A06

अप्रैल 12, 2026

Vivo T5 Pro 5G

अप्रैल 12, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 12, 2026

AI Tools

अप्रैल 11, 2026

Oppo F33 Pro 5G

अप्रैल 11, 2026