---Advertisement---

Oppo Find X10 Series: iPhone का दबदबा होगा खत्म! 200MP कैमरे के साथ फर्स्ट टाइम आएगी यह हाईटेक टेक्नोलॉजी; लीक जानकर उड़ जाएंगे होश

Oppo Find X10 Series: आगामी ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज में पहली बार खास तकनीक का इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसे में आईफोन को सीधी चुनौती मिल सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 17, 2026 12:18 अपराह्न

Oppo Find X10 Series
Follow Us
---Advertisement---

Oppo Find X10 Series: ओप्पो की प्रीमियम फोन सीरीज एक्स को नया सदस्य मिलने वाला है। जी हां, हालिया रिपोर्ट्स में यही दावा किया गया है कि ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज जल्द ही सुपरहिट खूबियों के साथ भारतीय मार्केट में जबरदस्त एंट्री लेने वाली है। इंटरनेट पर इसे लेकर कई तरह की अटकलें चल रही हैं। कई लेटेस्ट रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फोन मेकर अपने आगामी मोबाइल में आईफोन से बेहतर स्क्रीन एक्सपीरियंस प्रदान करेगी। ऐसे में माना जा रहा है कि फोन सेगमेंट में एप्पल आईफोन का वर्चस्व जल्द ही खत्म होने वाला है।

Oppo Find X10 Series में आएगी हाईटेक तकनीक

सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में इस बात पर जोर दिया जा रहा है कि अपकमिंग ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज में 200एमपी का प्राइमरी कैमरा जोड़ा जा सकता है। कई अन्य रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इसमें 200एमपी के 2 कैमरे शामिल किए जा सकते हैं। इनमें बिल्ट-इन मैग्नेट की सुविधा देखने को मिल सकती है, जिससे फोन को वायरलेस चार्जिंग एक्सेसरीज और फोन स्टैंड पर आसानी से लगाया जा सकेगा।इसके अलावा, कुछ अन्य लीक्स में बताया जा रहा है कि इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 9600 प्रोसेसर को जोड़ने की योजना है। यह चिपसेट 2nm टेक्नोलॉजी के साथ आने वाली पहली चिप हो सकती है। ऐसे में यूजर्स को फोन में काफी बढ़िया स्पीड और पावर देखने को मिल सकती है।

ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज में मिलेगी बड़ी बैटरी

इंटरनेट पर घूम रही कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, आगामी ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज में 8500mAh की बैटरी को लाने की तैयारी है। बताया जा रहा है कि यह बैटरी सिलिकॉन कार्बन तकनीक के साथ एंट्री ले सकती है। ऐसे में इसकी पावर एफिशियंसी काफी बेहतर होगी। साथ ही 90W का वायर्ड चार्जर शामिल करने की आशंका है। कंपनी इसमें 6.78 इंच की ओएलईडी स्क्रीन और 3000 से अधिक निट्स की ब्राइटनेस ताकत देखने को मिल सकती है।

कब होगा लॉन्च और क्या है संभावित दाम?

ताजा रिपोर्ट्स की मानें, तो ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज को जुलाई तक बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, इस फोन सीरीज के बेस मॉडल का शुरुआती प्राइस 79990 रुपये रहने की संभावना जताई गई है। हालांकि, अभी तक फोन मेकर ने इस संबंध में कुछ भी फाइनल नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lava Bold N2

फ़रवरी 17, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 17, 2026

AI in Agriculture

फ़रवरी 17, 2026

AI Impact Summit 2026

फ़रवरी 17, 2026

Artificial Intelligence

फ़रवरी 16, 2026

Google Pixel 10a

फ़रवरी 16, 2026