---Advertisement---

OPPO Find X9s: गेमर्स और AI यूजर्स के लिए वरदान ला रहा ओप्पो! 7,025mAh की बैटरी और यूनिक कैमरा लॉन्च से पहले बना चर्चा!

OPPO Find X9s: ओप्पो फाइंड X9s स्मार्टफोन अभी लॉन्च भी नहीं हुआ है। लेकिन इसके लीक फीचर्स यूजर्स का खूब ध्यान खींच रहे हैं। खबरों की मानें तो इसमें गेम्स और हैवी एआई यूजर्स की जरुरत को देखते हुए प्रोसेसर दिया गया है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: फ़रवरी 19, 2026 12:59 अपराह्न

OPPO Find X9s
Follow Us
---Advertisement---

OPPO Find X9s: ओप्पो फाइंड X9s स्मार्टफोन अभी तक कंपनी ने मार्केट में पेश नहीं किया है। लेकिन इसके लीक फीचर्स यूजर्स का ध्यान खींच रहे हैं। लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, इसे गेमर्स और हैवी एआई यूजर्स की जरुरत को देखते हुए डिजाइन किया जा रहा है।  ओप्पो इसमें बेहद पावफुल प्रोसेसर दे सकता है।

OPPO Find X9s की संभावित कीमत और लॉन्चिंग

ओप्पो फाइंड X9s की लॉन्चिग , कीमत और फीचर्स को लेकर अभी तक कंपनी ने कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी है। लेकिन अफवाहें हैं कि, ये फोन 50 हजार से लेकर 60 हजार की कीमत में मार्च या फिर अप्रैल 2026 में लॉन्च हो सकता है।

ओप्पो फाइंड X9s का प्रोसेसर मचाएगा बवाल

ओप्पो अपने प्रीमियम अपकमिंग स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर दे सकती है। ये प्रोसेसर मल्टी टास्किंग काम के साथ बहुत ही स्पीड से एआई पर काम करेगी। ये प्रोसेसर एडवांस एआई के साथ दिया गया है। इस प्रोसेसर से 8K HDR वीडियो रिकॉर्डिंग और हाई-एंड गेमिंग स्मूथ और स्पीड से चलाया जा सकता है।

ओप्पो के अपकमिंग फोन में क्या यूनिक मिल सकता है?

 1-बड़ी बैटरी-चार्जर:  ओप्पो फाइंड X9s 5जी फोन में 7,025mAh की बड़ी बैटरी मिल  सकती है। इसके साथ ही 100W फास्ट वायर्ड चार्जर मिल सकता है।

  2-एआई फीचर्स:  AI रियल-वर्ल्ड इंटरैक्शन जैसे कई एआई मिल सकते हैं।

 3-सेफ्टी सेटिंग:  फोन की सुरक्षा के लिए 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है।

4-प्रोफेशनल फोटोग्राफी : कंपनी 50MP का मेन कैमरा दे सकती है। ये Sony LYT-700 सेंसर से लैस होगा। जिससे क्रिस्टल क्लियर क्वालिटी में फोटो और वीडियो बनाए जा सकते हैं। इसमें
50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल ज़ूम मिल सकता है। इसके कैमरे में अपडेट एआई होगा। जिसकी मदद से फोटो और वीडियो को आसानी से एडिट किया जा सकेगा।

5-डिस्प्ले: 6.59-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है।

6-ऑपरेटिंग सिस्टम: ओप्पो फाइंड X9s फोन में Android 16 का ColorOS 16 ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।

OPPO Find X9s  फोन का किन से होगा मुकाबला?

OPPO Find X9s फोन का मुकाबला आईफोन 17, सैमसंग ग्लैक्सी एस25 , शाओमी 15टी प्रो जैसे मॉडल से हो सकता है।

 

 

 

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Xiaomi 17

फ़रवरी 19, 2026

Artificial Intelligence

फ़रवरी 19, 2026

Motorola Edge G76 5G

फ़रवरी 19, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

फ़रवरी 19, 2026

Vivo V70 5G

फ़रवरी 19, 2026

Google Pixel 10a

फ़रवरी 19, 2026