---Advertisement---

OPPO K15 Pro 5G: फोन नहीं पावरहाउस कहिए ! 8000mAh की बैटरी और बिल्ट-इन कूलिंग फैन, कैमरा देख नहीं होगा इंतजार!

OPPO K15 Turbo Pro : ओप्पो के15 टर्बो प्रो 5जी फोन बहुत जल्द पेश हो सकता है। इसकी बैटरी और फीचर्स लंबे समय से चर्चाओं में बने हुए हैं।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: दिसम्बर 26, 2025 4:03 अपराह्न

OPPO K15 Turbo Pro
Follow Us
---Advertisement---

OPPO K15 Turbo Pro : ओप्पो बहुत जल्द एक बेहद हाईटेक और पावरफुल स्मार्टफोन लेकर आ रहा है। ओप्पो के15 टर्बो प्रो 5जी फोन में बेहद पावरफुल बैटरी मिल सकती है। इसके साथ फोन गर्म ना हो इसलिए इसमें बिल्ट-इन कूलिंग फैन जैसे खास फीचर्स जोड़े जा सकते हैं। ओप्पो के इस अपकमिंग स्मार्टफोन की लॉन्च डेट, कीमत और फीचर्स को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसके लीक फीचर्स में जिस तरह का दावा किया जा रहा है, उसे देखने के बाद यूजर्स को इसका इंतजार नहीं हो रहा है।

OPPO K15 Turbo Pro की संभावित बैटरी और अन्य खासियत

ओप्पो अपने इस नए फोन ओप्पो के15 टर्बो प्रो 5जी में 8000mAh की बैटरी दे सकता है। इसके साथ ही 80W या फिर 100W का चार्जर दे सकता है। अगर ऐसा होता है तो ओप्पो का ये एक सबसे प्रीमियम फोन साबित हो सकता है।

आपको बता दें, OPP K13 Turbo Pro साल 2025 अगस्त के महीने में लॉन्च किया गया था। ये इसी का अपग्रेड वर्जन बताया जा रहा है। इस अपकमिंग फोन को गर्म होने से बचाने के लिए इसमें बिल्ट-इन कूलिंग फैन मिल सकता है। ये किसी भी फोन में एग्जॉस्ट फ़ैन की तरह काम करता है। जो घंटों तक फोन के चलने पर भी उसे गर्म नहीं होने देता है।

ओप्पो के15 टर्बो प्रो फोन का संभावित प्रोसेसर और कैमरा

ओप्पो के15 टर्बो प्रो में 6.78 इंच की फ्लैट LTPS OLED डिस्प्ले मिल सकती है। वहीं, Snapdragon 8s Gen 4 या फिर MediaTek Dimensity 9500s का प्रोसेसर मिल सकता है। इसमें Android 15 का ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जा सकता है। इस फोन में कंपनी फोटो और वीडियोग्राफी के लिए डुअल कैमरा दे सकती हैं। इसमें 50 MP का प्राइमरी कैमरा और सेकेंडरी कैमरा 2MP का मिल सकता है। वहीं, फ्रंट में 16MP का कैमरा मिल सकता है। खबरों की मानें तो इसमें AI भी मिल सकता है।

ओप्पो के15 टर्बो प्रो फोन की संभावित कीमत और वेरियंट

ओप्पो के15 टर्बो प्रो फोन में 8GB रैम और 256GB की स्टोरेज के साथ 12GB रैम और 256GB की स्टोरेज मिल सकती है। इनकी कीमत इसी पर निर्भर करेगी। खबरों की मानें तो ओप्पो अपने इस फोन में 40 हजार के आस-पास की कीमत में पेश कर सकता है। आपको बता दें, ओप्पो पहले इसे चीन और उसके बाद भारत सहित ग्लोबली पेश करेगा। फिलहाल अभी तक इसकी आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026