---Advertisement---

OPPO Reno 14 5G: पावरफुल MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर के साथ मिल सकता है 80W का फास्ट चार्जर, AI Eraser 2.0 समेत ये एआई फीचर्स करेंगे धमाका!

OPPO Reno 14 5G: ओप्पो अपनी 'रेनो' फोन सीरीज का विस्तार करते हुए इसमें जल्द ही रेनो 14 5जी फोन को उतार सकती है। इसमें पावरफुल MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर के साथ 80W का फास्ट चार्जर मिल सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 30, 2025 1:27 अपराह्न

OPPO Reno 14 5G
Follow Us
---Advertisement---

OPPO Reno 14 5G: क्या आपको ओप्पो की ‘रेनो’ स्मार्टफोन सीरीज पसंद आई थी। अगर हां, तो आपके लिए बड़ी अपडेट आई है। दरअसल, इन दिनों खुले तौर पर चर्चा चल रही है कि ओप्पो रेनो 14 5जी स्मार्टफोन अब तक के सबसे ज्यादा हाईटेक फीचर्स के साथ दस्तक दे सकता है। कई लेटेस्ट रिपोर्ट्स में इस बात पर जोर दिया गया है कि फोन मेकर इसमें ‘मीडियाटेक’ के दमदार प्रोसेसर को जोड़ सकता है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फोन में MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट आने की उम्मीद है। इस प्रोसेसर का AnTuTu बेंचमार्क स्कोर 1.4 मिलियन नंबरों से अधिक है। ऐसे में यह चिपसेट सीपीयू और जीपीयू के मामले में कमाल का प्रदर्शन कर सकती है।

ओप्पो रेनो 14 5जी में धूम मचाएंगे ये धाकड़ AI फीचर्स

ताजा लीक रिपोर्ट्स की मानें, तो अपकमिंग स्मार्टफोन OPPO Reno 14 5G में 6000mAh की दमदार टाइटन बैटरी मिल सकती है। इसके साथ 80W का फास्ट चार्जर यूजर्स को दीवाना बना सकता है। माना जा रहा है कि यह चार्जर कुछ ही मिनटों में फोन को चार्ज कर देगा। वहीं, लीक खबरों के मुताबिक, ओप्पो इस फोन में कई धाकड़ एआई खूबियां भी जोड़ सकती है। इसमें AI Eraser 2.0, AI Unblur, AI Portrait, AI Reflection Remover, AI Reimage, AI Motion जैसी एडवांस एआई खूबियां किसी को भी क्रेजी कर सकती हैं।

स्पेक्सओप्पो रेनो 14 5जी की लीक खूबियां
चिपसेटMediaTek Dimensity 8350
ओएसएंड्रॉयड 15
रिफ्रेश रेट120Hz
रैम-स्टोरेज12GB-512GB
स्क्रीन6.78 इंच
बैटरी6000mAh
रियर कैमरा50MP+8MP+50MP
सेल्फी कैमरा32MP

OPPO Reno 14 5G Launch Date in India

फोन मेकर रेनो फोन सीरीज का विस्तार करने की बड़ी योजना बना रहा है। रिपोर्ट्स की मानें, तो आगामी ओप्पो रेनो 14 5जी की इंडिया में लॉन्च डेट मई के आखिर में हो सकती है। अभी तक ओप्पो ने इस फोन पर कुछ भी अंतिम नहीं किया है।

OPPO Reno 14 5G Price in India

कई हालिया रिपोर्ट्स पर गौर करें, तो अपकमिंग ओप्पो रेनो 14 5जी की इंडिया में कीमत को लेकर कई तरह के दावें सामने आ चुके हैं। अलग-अलग लीक खबरों के मुताबिक, इस फोन की कीमत 54999 रुपये से शुरू हो सकती है। फिलहाल कंपनी ने कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Google Nano Banana 2

फ़रवरी 27, 2026

iQOO Z11x 5G

फ़रवरी 27, 2026

Motorola Edge 50 Pro

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G vs iPhone 18 Pro Max

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G

फ़रवरी 26, 2026

OPPO Reno 15

फ़रवरी 26, 2026