---Advertisement---

फोन का झंझट खत्म! बहुत जल्द TV पर मू़वी देखते हुए पिक कर पाएंगे कॉल, जानें Android TV 14 beta की खूबियां

Android TV 14 beta: तकनीक की दुनिया में काफी तेजी से बदलाव आ रहा है। ये नए बदलाव स्मार्टफोन से लेकर स्मार्टटीवी तक पर दिख रहे हैं। ऐसे में पहले जहां टीवी में कुछ ही बटन होते थे, वहीं, अब आप सिर्फ वॉयस कमांड से भी स्मार्टटीवी को कंट्रोल कर सकते हैं। टेक इंडस्ट्री में ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 11, 2023 10:52 पूर्वाह्न

Android TV 14 beta
Follow Us
---Advertisement---

Android TV 14 beta: तकनीक की दुनिया में काफी तेजी से बदलाव आ रहा है। ये नए बदलाव स्मार्टफोन से लेकर स्मार्टटीवी तक पर दिख रहे हैं। ऐसे में पहले जहां टीवी में कुछ ही बटन होते थे, वहीं, अब आप सिर्फ वॉयस कमांड से भी स्मार्टटीवी को कंट्रोल कर सकते हैं। टेक इंडस्ट्री में एडवांस टेकनोलॉजी पर अच्छी गति से काम हो रहा है। ऐसे में अब एक बड़ी अपडेट सामने आई है, जिसे जानकर आपको हैरानी होगी।

Android TV 14 beta में मिलेगा ये फीचर

अब स्मार्टटीवी पर ही आप फोन कॉल को रिसीव कर पाएंगे। आने वाले समय में ऐसे ही स्मार्टटीवी आएंगे। इसमें आपको कॉल उठाने के लिए फोन की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। बताया जा रहा है कि यूजर्स जल्द ही एंड्रॉइड 14 के जरिए फोन कॉल की जानकारी अपने स्मार्टटीवी पर ही ले सकेंगे। साथ ही कुछ सपोर्टेड ऐप्स के जरिए कॉल को भी उठा पाएंगे।

ये भी पढ़ें: Flipkart Big Saving Days Sale 2023: Noise Smartwatch 24 घंटे रखेगी हार्ट का ख्याल, 75% डिस्काउंट के साथ झटपट बनाएं अपना

Android TV 14 beta की खूबियां

खबरों के मुताबिक, एंड्रॉइड टीवी 14 बीटा में यूजर्स टीवी पर ही कॉल्स को उठा पाएंगे। दावा किया जा रहा है कि अगर ऐसा फीचर आता है तो ये तकनीक की दुनिया में बड़ा कदम माना जाएगा। इसके साथ ही यूजर्स को एक अलग एक्सपीरियंस मिलेगा। इसके अलावा एंड्रॉइड टीवी 14 बीटा में यूजर्स को हैडफोन ऑप्शन डिस्प्ले का भी विकल्प मिलेगा।

लोगों को करना होगा अभी इंतजार

वहीं, एंड्रॉइड टीवी 14 बीटा में सेटिंग का एक नया रूप देखने को मिलेगा। इसमें फॉर्मेट सेलेक्शन के साथ ही बताया जा रहा है कि इसके छोटे मेन्यू में ऑलवेज फोर्स कन्वर्सेशनल का विकल्प दिया जाएगा। इसके अलावा इसमें डॉल्बी विजन, एचडीआर 10, एचडीआर 10 प्लस, एचएलजी और एसडीआर का ऑप्शन भी मिलेगा। फिलहाल इस फीचर के लिए यूजर्स को थोड़ा इंतजार करना होगा। आपको बता दें कि एंड्रॉइड 14 के लॉन्च होने के बाद ही कई कंपनियां इसे स्मार्टटीवी में अपडेट करेंगी।

ये भी पढ़ें: 5.6 सेकेंड में पकड़ लेगी 100km की रफ्तार, New Mahindra SUV की खूबियां जानकर Hyundai और MG के छूट रहे पसीने!

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V70

फ़रवरी 12, 2026

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026