Poco C81: पोको ने 23 अप्रैल को एक बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन लॉन्च किया था। पोको सी81 मोबाइल अपने सेगमेंट का सबसे पावरफुल बैटरी देने वाला मोबाइल है। इसकी लेस ऑन लाइन शॉपिंग कंपनी फ्लिपकार्ट पर शुरु हो गई है। अगर आपका बजट कम है और किसी अच्छे फीचर्स देने वाले फोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैंं तो पोको सी81 से अच्छा शायद ही कोई दूसरा विकल्प आपको मिलेगा। इस मोबाइल को 45 फीसदी डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं। इससे ग्राहक को महाबचत होगी। पोको का ये फोन सिंगल चार्ज पर 2 दिन तक बैटरी बैकअप दे सकता है।
Poco C81 फोन को 45 फीसदी छूट पर फ्लिपकार्ट सेल से खरीदें
पोको सी81 मोबाइल पर फ्लिपकार्ट 45 फीसदी की छूट दे रहा है। इस ऑफर के बाद ये 19999 रुपए वाला फोन 10999 रुपए में मिलेगा।

यहां पर ग्राहक को पूरे 9000 की महाबचत होगी। अगर आपके पास एक्सिस या फिर एसबीआई का कार्ड है तो 550 रुपए की अन्य बचत भी कर सकते हैं।इस मोबाइल में 4GB की रैम और 64GB की स्टोरेज मिल रही है। ये एक 4G फोन है। जिसे बेहद पावरफुल बैटरी और चार्जर के साथ कंपनी ने पेश किया है। पोको ने इसे बैटरी का पावर हीटर नाम दिया है।
पोको सी81 फोन में मिल रही पावरफुल बैटरी
पोको सी81 फोन में “मॉन्स्टर” बैटरी मिल रही है। इस सेगमेंट में कोई भी कंपनी इतनी बड़ा बैटरी नहीं दे रही है।
इस फोन में 6,300mAh बैटरी मिल रही है। वहीं, इसमें 5W फ़ास्ट चार्जिंग और 7.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग की खूबी दी है। इस फोन से यूजर अपने ईयरबड्स और स्मार्टवॉच जैसे तमाम सारे डिवाइस चार्ज कर सकता है। इसकी बैटरी को लेकर दावा किया जा रहा है कि, ये फोन एक बार फुल चार्ज होने पर यह 23 घंटे से अधिक का YouTube प्लेबैक और लगभग दो दिन तक का बैकअप दे सकती है। अगर आप लंबे समय तक फोन का इस्तेमाल करते हैं और बार-बार बैटरी को नहीं चार्ज करना चाहते हैं तो ये पोको फोन भारी डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं।
Poco C81 फोन की कैमरा, सेफ्टी और अन्य स्पेसिफिकेशन
| Poco C81 | स्पेसिफिकेशन |
| डिस्प्ले | 6.9-इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिल रही है। |
| आई प्रोटेक्शन | आंखों की सुरक्षा के लिए TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन से लेस है। |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | Android 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है। |
| प्रोसेसर | Unisoc T7250 चिपसेट मिल रहा है। |
| कोल्ड एंड्योरेंस मोड | कोल्ड एंड्योरेंस मोड किसी भी तापमान में फोन को चलाने में मदद करता है। यूजर की सुरक्षा के लिए AI फेस अनलॉक मिल रहा है। |
| सेफ्टी रेटिंग | IP52 रेटिंग धूल और पानी से बचाती है। |
| कैमरा | पोको सी81 में 50MP का AI डुअल कैमरा मिल रहा है। सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इससे 1080p फुल एचडी क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है। तेज धूप और रात के अंधेरे में क्लियर फोटो और वीडियोग्राफी के लिए कैमरा मिल रहा है। |
पोको सी81 फोन पर मिल रहा ये ऑफर सीमित समय के लिए है, जिसे कंपनी के द्वारा कभी भी बदला जा सकता है।






