---Advertisement---

64MP के मेन कैमरे के साथ Poco F5 and Poco F5 Pro स्मार्टफोन में मिलेगा किलर लुक, फीचर्स देखकर तुरंत खरीद लेंगे आप!

Poco F5 and Poco F5 Pro: पोको कंपनी का Poco F5 Pro काफी धांसू फीचर्स के साथ इस दिन होगा लॉन्च। जानिए क्या हैं इसकी खूबियां।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 27, 2023 10:30 पूर्वाह्न

Poco F5 and Poco F5 Pro
Follow Us
---Advertisement---

Poco F5 and Poco F5 Pro: चीन की स्मार्टफोन कंपनी Poco अपनी नई सीरीज को जल्द ही लॉन्च करने वाली है। पोको की नई सीरीज में काफी धमाकेदार फीचर्स दिए जाने की संभावना है। मगर अब इसकी लॉन्च डेट भी सामने आ गई है। पोको अपनी नई सीरीज के दो फोन्स Poco F5 और Poco F5 Pro को 9 मई 2023 को ग्लोबली पेश करेगी। अगर आप नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो आप थोड़ा इंतजार कर सकते हैं। पोको के नए फोन को खरीदना काफी बढ़िया साबित हो सकता है। जानिए इसके फीचर्स।

Poco F5 and Poco F5 Pro की खास जानकारी

बताया जा रहा है भारत में सिर्फ Poco F5 फोन को ही बेचा जाएगा। इस फोन में स्नैपड्रैगन 7 प्लस जेन 2 का प्रोसेसर दिया जाएगा। इस फोन में 6.67 इंच की फुल अमोल्ड डिस्प्ले दी जा सकती है, जो कि 120HZ रिफ्रेश रेट के साथ आएगी।

ये भी पढ़ें: NOTHING PHONE 1 और INFINIX ZERO ULTRA में कौन सा स्मार्टफोन है ज्यादा दमदार, जानें फीचर्स से लेकर कीमत तक की पूरी जानकारी

Poco F5 and Poco F5 Pro के संभावित फीचर्स

मॉडलPoco F5 and Poco F5 Pro
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 7 प्लस जेन 2
डिस्प्ले6.67 इंच
रैम8GB और 12GB
रिफ्रेश रेट120HZ
एंड़्राइड13
रियर कैमरा64MP+8MP+2MP
फ्रंट कैमरा16MP

 

कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट के साथ ही इसका कैमरा फ्रेम भी जाहिर किया है। इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें मेन कैमरा 64mp का होगा, 8mp का सेकेंडरी कैमरा और 2mp का तीसरा कैमरा दिया गया है। बताया जा रहा है कि सेल्फी कैमरा 16mp का हो सकता है। इसमें 5000mah की बैटरी के साथ 67W का फास्ट चार्जर दिया जा सकता है।

Poco F5 and Poco F5 Pro की अनुमानित कीमत

बताया जा रहा है कि ये फोन 8GB और 12GB रैम के साथ आ सकता है। इसमें 256GB स्टोरेज दी जा सकती है। एंड़्राइड 13 का सपोर्ट मिल सकता है। इस फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर देखने को मिल सकता है। इसकी कीमत की बात करें तो कहा जा रहा है कि इसे 28 से 29 हजार के आसपास पेश किया जा सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Motorola Edge 70 Max

जुलाई 13, 2026

Redmi Note 17

जुलाई 13, 2026

iPhone 17

जुलाई 11, 2026

Foldable iPhone Ultra 

जुलाई 10, 2026

Oppo Find N7

जुलाई 10, 2026

Vivo T5 Lite 5G

जुलाई 10, 2026