---Advertisement---

Poco M7 Plus 5G: 13 अगस्त को Flipkart पर आएगा 15K रुपये के भीतर स्मार्टफोन का नया किंग, दीवाना बनाएंगे ये 3 धांसू फीचर्स

Poco M7 Plus 5G: अपकमिंग पोको एम7 प्लस 5जी स्मार्टफोन में डिस्प्ले, बैटरी से लेकर कैमरा तक काफी कमाल का हो सकता है। इसे 13 अगस्त को Flipkart पर 15K रुपये के भीतर लॉन्च किया जाएगा।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अगस्त 10, 2025 11:36 पूर्वाह्न

Poco M7 Plus 5G
Follow Us
---Advertisement---

Poco M7 Plus 5G: बजट दाम में पोको ब्रांड अपना नया पावरफुल स्मार्टफोन लेकर आ रही है। कंपनी ने पोको एम7 प्लस 5जी स्मार्टफोन की आधिकारिक लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। इसके साथ ही इस फोन के कई आकर्षक और हैरान करने वाले फीचर्स भी रिवील हो गए हैं। अगर आप इस त्योहारी सीजन में नया फोन लेने की तैयारी कर रहे हैं, तो पोको एम7 प्लस 5जी फोन एक परफेक्ट ऑप्शन बन सकता है।

Poco M7 Plus 5G Launch Date in India

फोन निर्माता के मुताबिक, पोको एम7 प्लस 5जी की इंडिया में लॉन्च डेट 13 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। इस फोन को शॉपिंग वेबसाइट Flipkart पर भी लॉन्च किया जाएगा।

Photo Credit: Flipkart

Poco M7 Plus 5G Price in India

शॉपिंग वेबसाइट Flipkart पर बताया गया है कि पोको एम7 प्लस 5जी स्मार्टफोन को 15000 रुपये के अंदर लाया जाएगा। पोको एम7 प्लस 5जी की इंडिया में कीमत 15000 रुपये से कम रहेगी। हालांकि, फ्लिपकार्ट पर कंपनी ने इसके सटीक दाम का खुलासा नहीं किया है।

पोको एम7 प्लस 5जी की कमाल की डिस्प्ले

Flipkart पर दी गई जानकारी के मुताबिक, Poco M7 Plus 5G स्मार्टफोन में 6.9 इंच की सिनेमैटिक डिस्प्ले आएगी। साथ ही कंपनी ने दावा किया है कि यह सेगमेंट में सबसे बड़ी स्क्रीन होगी। इसमें यूजर्स को इमर्सिव व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलेगा। साथ ही 144Hz का रिफ्रेश रेट बढ़िया विजुअल दे सकता है।

पोको एम7 प्लस 5जी में मिलेगी दमदार बैटरी

कंपनी ने दावा किया है कि Poco M7 Plus 5G फोन में सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी 7000mAh की पावर मिलेगी। इसमें सिलिकॉन कार्बन टेक्नोलॉजी के साथ स्लिमेस्ट स्मार्टफोन होगा। इसमें रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी मिलेगी।

स्पेक्सपोको एम7 प्लस 5जी की संभावित खूबियां
चिपसेटQualcomm Snapdragon 6s Gen 3
रैम-स्टोरेज8GB-256GB
डिस्प्ले6.9 इंच
रिफ्रेश रेट144Hz
बैटरी7000mAh
रियर कैमरा50MP+50MP+
सेल्फी कैमरा8MP

पोको एम7 प्लस 5जी आंखों को नहीं पहुंचाएगा नुकसान

फोन मेकर ने Flipkart पर बताया कि Poco M7 Plus 5G स्मार्टफोन में TUV ट्रिपल सर्टिफिकेशन के साथ शानदार आई प्रोटेक्शन मिलेगा। इसमें TUV लो ब्लू लाइट, TUV फ्लीकर फ्री और TUV सर्कोडियन देखने को मिलेगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Poco C81 Pro

अप्रैल 16, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 16, 2026

Motorola Razr Fold

अप्रैल 16, 2026

Oppo Reno 16 Pro 5G

अप्रैल 16, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

Redmi A7 Pro 5G

अप्रैल 15, 2026