Realme 16: रियलमी ने अभी हालहि में 2 अप्रैल 2026 को रियलमी 16 सीरीज को लॉन्च किया था। इसमें कंपनी ने एक से बढ़कर एक पावरफुल कैमरा फीचर्स और हैवी बैटरी दी है। अगर आप किसी प्रीमियम और हाईटेक फीचर्स वाले स्मार्टफोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो रियलमी 16 5जी एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। क्योंकि इस पर ऑन लाइन शॉपिंग कंपनी फ्लिपकार्ट 11000 की महाछूट दे रही है।
Realme 16 स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट सेल से हुआ सस्ता
रियलमी 16 मोबाइल पर फ्लिपकार्ट सेल 24 फीसदी का डिस्काउंट दे रहा है। इस ऑफर के बाद ये 44999 हजार रुपए वाला स्मार्टफोन 33999 रुपए में मिलेगा। यहां पर ग्राहक के 11000 रुपए बचेंगे।

अगर ग्राहक के पास एक्सिस या फिर एसबीआई कार्ड है तो वो 1700 की अन्य बचत भी कर सकता है। इसमें 8GB की रैम और 256GB की स्टोरेज मिल रही है।
रियलमी 16 5जी स्मार्टफोन का कैमरा, प्रोसेसर और अन्य स्पेसिफिकेशन
| Realme 16 | स्पेसिफिकेशन |
| कैमरा | 50MP Sony IMX852 सेंसर से लैस प्राइमरी कैमरा मिलता है। 2MP का मोनोक्रोम छोटी चीजों के कैप्चर करता है। सेल्फी के लिए 50MP का हाई-रिज़ॉल्यूशन कैमरा मिल रहा है। सिनेमैटिक मोड ऑन करके 1080p @ 60fps क्वालिटी में वीडियो को रिकॉर्ड किया जा सकता है। कैमरे में कई एआई फीचर्स मिल रहे हैं। |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | Android 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल रहा है। |
| सेफ्टी रेटिंग | पानी -धूल से फोन को बचाने के लिए IP69 रेटिंग मिल रही है। 6050 mm² का वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम फोन को गर्म होने से बचाता है। |
| हैकर्स से सेफ्टी | हैकर्स से बचाने के लिए Android 16 Security Shield Scam-Call Detection और Private Space 2.0 की सेफ्टी मिलती है। |
| चोरों से सुरक्षा | Theft Protection चोरों से फोन की सुरक्षा करके फोन की स्क्रीन को लॉक करता है। |
| बैटरी-चार्जर | 7000mAh की बैटरी 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिल रही है। |
| डिस्प्ले | 6.57 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। ये तेज धूप में भी क्लियर दिखती है। इस फोन के पीछे एक सेल्फी मिरर दिया गया है। इससे यूजर अपनी सुविधा के हिसाब से फ्रंट फोटो ले सकता है। |
| प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 6400 Turbo का प्रोसेसर मिल रहा है। |
रियलमी 16 पर मिल रहा ये ऑफर सीमित समय के लिए है, जिसे कंपनी के द्वारा कभी भी बदला जा सकता है।





