---Advertisement---

Realme GT 8 Pro 5G: तहलका मचाएगा 200MP का टेलीफोटो सेंसर, लॉन्च से पहले सामने आई खास कैमरा खूबी; क्या परफॉर्मेंस में दिखाएगा दम?

Realme GT 8 Pro 5G: आगामी रियलमी जीटी 8 प्रो 5जी फोन में 200MP का टेलीफोटो सेंसर दिया जाएगा। इसमें प्रोसेसर, बैटरी और परफॉर्मेंस भी काफी धाकड़ मिलने की उम्मीद है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: नवम्बर 17, 2025 3:48 अपराह्न

Realme GT 8 Pro 5G
Follow Us
---Advertisement---

Realme GT 8 Pro 5G: रियलमी अपने अगले फोन को पूरी तरह से गेमिंग मोबाइल के तौर पर लाने की तैयारी कर रहा है। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं, तो आप गलत हैं। जी हां, रियलमी जीटी 8 प्रो 5जी फोन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। इसमें धाकड़ गेमिंग एक्सपीरियंस के साथ-साथ आलीशान कैमरा भी दिया जाएगा। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर बताया है कि इसमें 200एमपी का टेलीफोटो सेंसर दिया जाएगा। ऐसे में यह आते ही सबका फेवरेट बन सकता है।

जल्द गर्दा उड़ाएगा Realme GT 8 Pro 5G

फोन मेकर के मुताबिक, रियलमी जीटी 8 प्रो 5जी को 20 नवंबर 2025 को दोपहर 12 बजे इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। ऐसे में अगले कुछ दिनों में यह फोन दुनिया के सामने आ जाएगा।

रियलमी जीटी 8 प्रो 5जी का अनुमानित प्राइस

इंटरनेट पर घूम रहीं कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आगामी फोन रियलमी जीटी 8 प्रो 5जी का शुरुआती दाम 59 999 रुपये रहने की आशंका है। हालांकि, यह जानकारी सिर्फ अटकलों पर आधारित है।फिलहाल सटीक सूचना के लिए लॉन्च का इंतजार करना होगा।

आते ही सबका फेवरेट बनेगा 200एमपी का टेलीफोटो कैमरा

स्मार्टफोन मेकर रियलमी ने बताया है कि आगामी फोन जीटी 8 प्रो 5जी में 200एमपी का टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, चाहे वह पूरा दृश्य हो या सबसे छोटी झलक, अपकमिंग फोन का 200एमपी का टेलीफोटो कैमरा हर बार में समृद्ध स्वर, स्पष्ट विवरण और गहरी सिनेमाई फोटोग्राफी कैप्चर करता है। इसमें रिको जीआर मोड दिया जाएगा, जो कि 28mm और 40mm फोकल लेंथ्स देता है। इसमें 5 फिल्म स्टाइल कलर प्रोफाइल्स शामिल है, जिसमें पॉजिटिव, नेगिटिव, उच्च-विपरीत B&W, स्टैंडर्ड और मोनोटोन। साथ ही एक सिग्नेचर शटर साउंड भी है, जो फोटो क्लिक करते समय रियल कैमरा जैसा अनुभव देता है।

स्पेक्सरियलमी जीटी 8 प्रो 5जी की लीक खूबियां
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5
रैम-स्टोरेज12GB-256GB
डिस्प्ले6.79 इंच
रिफ्रेश रेट144Hz
बैटरी7000mAh
चार्जर120W
रियर कैमरा50MP+50MP+200MP
सेल्फी कैमरा32MP

फ्लैगशिप परफॉर्मेंस बना सकती है इसे सबसे खास

अपकमिंग फोन रियलमी जीटी 8 प्रो 5जी में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर दिया जाएगा। इसमें रियलमी यूआई 7 का सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ हाइपर विजन एआई चिप भी दी जाएगी। इससे यह फोन फ्लैगशिप परफॉर्मेंस प्रदान कर सकता है। ऐसे में अगर आप फोन को मल्टीटास्किंग और स्पीड के दम पर परखना चाहते हैं, तो यह मोबाइल आपको निराश नहीं करेगा। इसमें 7000mAh की बैटरी और 120W का वायर्ड चार्जर दिया जाएगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026