---Advertisement---

Redmi Note 14 SE 5G: धांसू स्टाइल के अलावा ये 3 किलर खूबियां खरीदने पर करेंगी मजबूर, 7 अगस्त से Flipkart पर स्टार्ट होगी सेल; जानें डिटेल

Redmi Note 14 SE 5G: रेडमी नोट 14 एसई 5जी स्मार्टफोन ने जोरदार खूबियों के साथ दस्तक दे दी है। इस फोन की सेल 7 अगस्त से Flipkart पर शुरू होगी। इस पर कई दमदार ऑफर्स भी मिल सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 28, 2025 3:02 अपराह्न

Redmi Note 14 SE 5G
Follow Us
---Advertisement---

Redmi Note 14 SE 5G: रेडमी फोन कंपनी ने किफाएती दाम में अपना दमदार स्मार्टफोन रेडमी नोट 14 एसई 5जी लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन का डिजाइन और कलर्स लोगों को लुभा सकते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि इसे पॉकेट फ्रेंडली प्राइस में उतारा गया है, मगर तगड़े फीचर्स की भरमार है। इस फोन का अनोखा स्टाइल किसी भी स्मार्टफोन लवर को दीवाना बना सकता है। साथ ही इसमें 3 किलर खूबियों को शामिल किया गया है। ऐसे में यह फोन लोगों के दिलों पर राज कर सकता है।

Redmi Note 14 SE 5G Price in India और Flipkart Sale

फोन मेकर ने आधिकारिक तौर पर बताया है कि रेडमी नोट 14 एसई 5जी की इंडिया में कीमत 13999 रुपये रखी गई है। फोन का यह दाम 6GB रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट के लिए निर्धारित किया गया है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने किलर बताया है। ऐसे में इस किलर फोन की पहली सेल 7 अगस्त 2025 से कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart पर शुरू होगी।

Photo Credit: Redmi India X Account
https://twitter.com/RedmiIndia/status/1949729122998952068

Redmi Note 14 SE 5G Specifications

फोन मेकर रेडमी ने अपने नए स्मार्टफोन रेडमी नोट 14 एसई 5जी में 3 किलर खासियतों को जोड़ा है। रेडमी नोट 14 एसई 5जी की स्पेसिफिकेशन्स लोगों के दिलों पर राज कर सकती हैं।

  • रेडमी नोट 14 एसई 5जी में 2100 निट्स की ब्राइटनेस के साथ शानदार 120Hz की रिफ्रेश रेट के साथ AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • इस फोन में सबसे मजबूत कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का स्क्रीन प्रोटेक्शन देखने को मिलता है।
  • इसमें सबसे तेज डुअल-स्टीरियो स्पीकर का फीचर जोड़ा गया है।

ऐसे में रेडमी नोट 14 एसई 5जी स्मार्टफोन अपने सेगमेंट में किलर स्पेक्स के साथ लोगों को आकर्षित कर सकता है।

स्पेक्सरेडमी नोट 14 एसई 5जी
चिपसेटMediaTek Dimensity 7025 Ultra SoC
रैम-स्टोरेज6GB-128GB
डिस्प्ले6.67 इंच
रिफ्रेश रेट120Hz
बैटरी5110mAh
चार्जर45W
रियर कैमरा50MP+8MP+2MP
सेल्फी कैमरा20MP

रेडमी नोट 14 एसई 5जी की लुभावनी कैमरा खूबियां

फेमस फोन मेकर अपने नए स्मार्टफोन Redmi Note 14 SE 5G को Crimson Red, Mystique White और Titan Black कलर में लाई है। फोन में 6.67 इंच की स्क्रीन दी गई है। यह फोन MediaTek Dimensity 7025 Ultra SoC चिपसेट के साथ आया है। इसमें एंड्रॉयड 15 ओएस के साथ HyperOS 2.0 का सपोर्ट दिया गया है। फोन के बैक में 50MP का Sony LYT-600 का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 2MP का मैक्रो कैमरा देखने को मिलता है। वहीं, सेल्फी के लिए 20MP का फ्रंट लेंस जोड़ा गया है। फोन में 5110mAh की बैटरी और 45W का वायर्ड फास्ट चार्जर शामिल किया गया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

AI Tools

मई 14, 2026

Vivo T5 Lite

मई 14, 2026

Samsung Galaxy Z Fold 8

मई 14, 2026

Redmi 17 5G

मई 14, 2026

Artificial Intelligence

मई 13, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मई 13, 2026