---Advertisement---

Samsung Galaxy S23 FE स्मार्टफोन में मिल सकता है 50MP OIS कैमरा, लड़कियां बार-बार फोटो लेने के लिए हो जाएंगी मजबूर!

Samsung Galaxy S23 FE: साउथ कोरिया की मशहूर फोन कंपनी सैमसंग अपनी प्रीमियम फोन सीरीज गैलेक्सी एस23 के तहत अपना नया फोन ला रहा है। इस फोन का नाम एफई हो सकता है। इस फोन को कंपनी की कजाकिस्तान वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। जानें क्या है इसकी संभावित खूबियां।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अगस्त 28, 2023 2:52 अपराह्न

Samsung Galaxy S23 FE
Follow Us
---Advertisement---

Samsung Galaxy S23 FE: साउथ कोरिया की मशहूर स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग अपने हाईटेक और एडवांस फोन्स के लिए काफी लोकप्रिय है। सैमसंग लगातार अपने नए फोन को लाने का काम कर रही है। इसी कड़ी में एक बड़ी जानकारी सामने आई है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि सैमसंग का अपकमिंग फोन गैलेक्सी एस23 एफई (Samsung Galaxy S23 FE) जल्द ही मार्केट में आएगा। इस फोन के लॉन्च को लेकर कई तरह की खबरे चल रही है। जानें क्या है इस फोन की खूबियां।

Samsung Galaxy S23 FE की लीक जानकारी

आपको बता दें कि सैमसंग की प्रीमियम फोन सीरीज गैलेक्सी एस 23 का शानदार मॉडल एफई सैमसंग की कजाकिस्तान वेबसाइट पर देखा गया है। ऐसे में दावा किया जा रहा है कि इसे सबसे पहले यही लॉन्च किया जाएगा। खबरों में दावा किया जा रहा है कि सैमसंग इस फोन को मोस्ट अफोर्डेबल ऑप्शन के साथ पेश कर सकती है।

Samsung Galaxy S23 FE Potential Features

लीक हुई जानकारी के मुताबिक, सैमसंग के इस फोन में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी जा सकती है। ये फोन 120hz की रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इस डिवाइस में एंड्रॉइड 13 ओएस सपोर्ट दिया जाएगा। दावा किया जा रहा है कि इसमें 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज मिल सकती है। कंपनी इस फोन में 4500mah की बैटरी के साथ 25वाट का वायर्ड फास्ट चार्जर दे सकती है। इसके साथ 15वाट का वॉयरलेस फास्ट चार्जर भी आ सकता है।

फीचर्सSamsung Galaxy S23 FE
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Gen 1
स्क्रीन6.4 इंच
बैटरी4500mah
रियर कैमरा50MP+12MP+8MP
सेल्फी कैमरा10MP

Samsung Galaxy S23 FE का संभावित कैमरा

सैमसंग के इस फोन में रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है। इसमें 50MP का मेन कैमरा OIS सपोर्ट के साथ, 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 8MP का टेलीफोटो सेंसर मिल सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी के लिए 10MP का कैमरा आ सकता है। बताया जा रहा है कि इस फोन को सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है। बहरहाल इसकी कोई ऑफिशियली पुष्टि नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026