---Advertisement---

Samsung Galaxy S26 Series: क्या Exynos 2600 प्रोसेसर एप्पल ए19 प्रो चिप से भी ज्यादा फास्ट और पावरफुल होगा? लीक्स जानकर उड़ जाएंगे सैमसंग फैन्स के होश

Samsung Galaxy S26 Series: सैमसंग गैलेक्सी एस26 सीरीज में सबसे एडवांस प्रोसेसर Exynos दमदार खूबियों के साथ तहलका मचा सकता है। इसकी स्पीड और परफॉर्मेंस एप्पल ए19 प्रो चिप को भी कड़ी चुनौती दे सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अक्टूबर 22, 2025 5:46 अपराह्न

Samsung Galaxy S26 Series
Follow Us
---Advertisement---

Samsung Galaxy S26 Series: सैमसंग की सबसे लोकप्रिय फोन सीरीज का नाम तो आप जानते ही होंगे। ‘गैलेक्सी एस सीरीज’ में विस्तार देने की योजना पर कंपनी काफी तेजी से काम कर रही है। अभी तक कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सैमसंग गैलेक्सी एस26 सीरीज कई बड़े बदलावों के साथ दस्तक दे सकती है। इसमें डिस्प्ले, प्रोसेसर, बैटरी और कैमरा खूबियों में काफी एडवांस स्पेक्स को जोड़ने की संभावना है। इसी बीच हालिया लीक्स में दावा किया गया है कि सैमसंग कंपनी इस फ्लैगशिप फोन में बेहद ही शक्तिशाली चिपसेट दे सकती है।

Samsung Galaxy S26 Series की क्या है अनुमानित लॉन्च टाइमलाइन?

लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी एस26 सीरीज को भारतीय बाजार में जनवरी 2026 तक लाने की योजना है। ऐसे में इसे लेकर सैमसंग फैन्स के बीच में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, कई अन्य लीक्स की मानें, तो इसका संभावित दाम 89999 रुपये रहने की उम्मीद है। हालांकि, अभी तक यह सारी जानकारी सिर्फ अफवाहों पर आधारित है।

सैमसंग गैलेक्सी एस26 सीरीज में तहलका मचाएगी Exynos 2600 चिपसेट

यह तो आप जानते ही होंगे कि सैमसंग की पिछली गैलेक्सी एस25 सीरीज में काफी अधिक बदलाव देखने को नहीं मिला था। मगर अभी कई लीक्स में इस बात पर जोर दिया गया है कि सैमसंग अपने आगामी प्रीमियम फोन में Exynos 2600 चिपसेट का इस्तेमाल कर सकता है। साथ ही दावा किया जा रहा है कि सैमसंग की यह एडवांस चिपसेट एप्पल ए19 प्रो चिप से भी कई गुना फास्ट, एआई पावर्ड फीचर्स और बढ़िया प्रदर्शन के साथ ग्रैंड एंट्री ले सकती है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Exynos 2600 चिपसेट एप्पल और स्नैपड्रैगन की सबसे एडवांस चिपसेट से भी बेहतर परफॉर्मेंस प्रदान कर सकती है। साथ ही कमाल के ग्राफिक्स विजुअल्स, एनपीयू और यानी न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट भी शानदार रहने की संभावना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग की चिप एप्पल की ए19 प्रो चिप के मुकाबले 6 गुना बढ़िया काम करेगी। साथ ही मल्टीकोर सीपीयू के मामले में सैमसंग की चिप 75 फीसदी अधिक बेहतर काम करेगी। वहीं, स्नैपड्रैगन की लेटेस्ट चिप की तुलना में सैमसंग का आगामी प्रोसेसर 29 फीसदी बढ़िया प्रदर्शन कर सकता है।

स्पेक्ससैमसंग गैलेक्सी एस26 सीरीज की लीक डिटेल्स
चिपसेटExynos 2600
रैम-स्टोरेज12GB-256GB
डिस्प्ले6.9 इंच
रिफ्रेश रेट144Hz
बैटरी5000mAh
चार्जर68W
रियर कैमरा200MP+50MP+50MP
सेल्फी कैमरा50MP

फ्लैगशिप फोन में गर्दा उड़ाएगी बड़ी और दमदार डिस्प्ले

कई अन्य लीक्स पर भरोसा करें, तो सैमसंग गैलेक्सी एस26 सीरीज में 6.9 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले, 144Hz की रिफ्रेश रेट, 5000mAh की बैटरी, 68W का वायर्ड फास्ट चार्जर और वायरलेस तकनीक का सपोर्ट भी मिलने की उम्मीद है। हालांकि, अभी तक टेक कंपनी सैमसंग ने इस बाबत कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

ChatGPT

मार्च 9, 2026

Xiaomi 17 Ultra

मार्च 9, 2026

iQOO Z11x

मार्च 9, 2026

OPPO K14 5G

मार्च 9, 2026

International Women's Day 2026

मार्च 8, 2026

Vivo V70 5G

मार्च 7, 2026