---Advertisement---

Samsung Galaxy Z Fold 7 अपकमिंग फोल्ड स्मार्टफोन में मिलेंगे ये 5 बड़े अपग्रेड्स, लीक हुई प्राइस और लॉन्च डेट

Samsung Galaxy Z Fold 7: अपकमिंग फोल्ड स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 7 में 5 बड़े अपग्रेड्स मिल सकते हैं। इसकी कीमत और लॉन्च डेट लीक हो गई है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 22, 2025 11:15 पूर्वाह्न

Samsung Galaxy Z Fold 7
Follow Us
---Advertisement---

Samsung Galaxy Z Fold 7: फोल्ड स्मार्टफोन मार्केट में सैमसंग अपने वर्चस्व को बढ़ाने के लिए अपना धांसू मॉडल लाने की तैयारी कर रहा है। कई लीक रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फोन मेकर जल्द ही सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 7 को इंडिया में लॉन्च कर सकता है। यही वजह है कि इंटरनेट पर इस फोन की कीमत और लॉन्च डेट पर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। अगर आप सैमसंग फोन लवर हैं, तो आपको एक बार इस अपकमिंग फोल्ड फोन की लीक खूबियों के बारे में जानना चाहिए।

Samsung Galaxy Z Fold 7 Price in India

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 7 की इंडिया में कीमत 169999 रुपये रह सकती है। फिलहाल यह जानकारी सिर्फ अफवाहों पर आधारित है। दावा किया जा रहा है कि जेड फोल्ड 6 के मुकाबले इसका दाम अधिक रह सकता है।

Samsung Galaxy Z Fold 7: थिकनेस

कई लीक्स में बताया जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 7 फोन काफी पतला फोन होगा। अनफोल्ड होने पर इसकी मोटाई 4.5mm होने की संभावना है।

सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 7: डिजाइन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 7 फोन में स्लीक मैटल फ्रेम आने की उम्मीद है। इस फोल्ड में स्कॉर्ड्स एजेस आने की संभावना है.

सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 7: डिस्प्ले

जानकारी के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 7 फोन में धाकड़ डिस्प्ले दी जा सकती है। इसमें 8 इंच की स्क्रीन के साथ 144Hz की रिफ्रेश रेट मिल सकती है।

सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 7: फ्रंट कैमरा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 7 फोन के फ्रंट में पंच होल डिस्प्ले की बजाय इनर डिस्प्ले सेटअप मिलने की संभावना है।

स्पेक्ससैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 7 की लीक खूबियां
चिपसेटSnapdragon 8 Elite
रैम-स्टोरेज12GB-512GB
डिस्प्ले8 इंच
बैटरी5500mAh
रियर कैमरा50MP+48MP+48MP
सेल्फी कैमरा32MP
रिफ्रेश रेट144Hz

Samsung Galaxy Z Fold 7 Launch Date in India

लेटेस्ट लीक की मानें, सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 7 की इंडिया में लॉन्च डेट 9 जुलाई 2025 बताई जा रही है। मगर यह जानकारी सिर्फ अटकलों पर आधारित है। फोन मेकर सैमसंग ने अभी तक कुछ भी आधिकारिक नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 18 Pro

मई 30, 2026

Vivo T5 Pro

मई 29, 2026

OnePlus 16

मई 28, 2026

Samsung Galaxy S27 Pro

मई 27, 2026

Xiaomi 17T

मई 27, 2026

OPPO Reno 16 Pro

मई 26, 2026