Vivo T5 5G : वीवो बहुत जल्द 2 सितंबर 2026 को प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च कर रहा है. वीवो टी5 5जी एक प्रीमियम फीचर्स से लैस मोबाइल है. जिसमें बड़ी बैटरी और कैमरा मिल सकता है. वीवो के इस स्मार्टफोन में 7.99mm पतले डिजाइन के साथ 7,050mAh की बड़ी बैटरी OIS सपोर्ट वाले कैमरे, 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और IP69 वॉटर-डस्ट रेजिस्टेंस रेटिंग मिल सकती है. अगर ये इन सारी खूबियों के साथ लॉन्च होता है तो यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है.
Vivo T5 5G स्मार्टफोन में मिल सकती है जबरदस्त बैटरी
वीवो टी5 5जी स्मार्टफोन में कंपनी 7050mAh की बड़ी सिलिकॉन एनोड बैटरी दे सकती है. यह सामान्य इस्तेमाल पर आसानी से 2 से 3 दिन का बैकअप दे सकती है. वहीं, इसमें 44W की फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है.
वीवो टी5 स्मार्टफोन में मिल सकता है दमदार कैमरा
वीवो के इस अपकमिंग फोन में कंपनी पावरफुल कैमरा दे सकती है. इसमें 50MP का मेन कैमरा मिल सकता है. यह Sony IMX882 सेंसर और OIS से लैस हो सकता है. ये बिना शेक के क्रिस्प तस्वीरें और 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है.इसमें 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस कैमरा मिल सकता है. अंधेरे में फोटो और वीडियो बनाने के लिए Aura Light LED रिंग लाइट मिल सकती है. ये स्टूडियो की तरह काम करेगी. इसमें 32MP का पंच-होल सेल्फी कैमरा मिल सकता है. इसके कैमरे में भी एआई मिल सकता है.
वीवो के अपकमिंग फोन के अन्य फीचर्स
| Vivo T5 5G | स्पेसिफिकेशन |
| डिस्प्ले | 6.78-इंच का 3D कर्व्ड AMOLED डिस्पले मिल सकती है. ये तेज धूप में काम करेगी. |
| प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 7500 Turbo का प्रोसेसर मिल सकता है. ये GenAI-ready NPU एआई से लैस हो सकता है. |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | Android 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है. |
| सेफ्टी ग्लास | Schott Xensation Alpha ग्लास फोन को टूटन से बचाएगा और IP69 की रेटिंग फोन का पानी और धूल से बचाएगी. |
वीवो टी5 5जी स्मार्टफोन की संभावित कीमत
अभी तक वीवो टी5 5जी की कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है. लेकिन कंपनी इसे 35000 से लेकर 50000 हजार के आस-पास की संभावित कीमत में लॉन्च कर सकती है.







