---Advertisement---

iPhone 15 सीरीज में मिलेंगे ये तीन खास फीचर्स, चार्जिंग पोर्ट को लेकर कंपनी कर सकती है बड़ा बदलाव

Apple iPhone 15 Series Updates: दुनिया की टेक दिग्गज कंपनी Apple अपनी नई सीरीज आईफोन 15 को ग्लोबली जल्द ही लॉन्च कर सकती है। आईफोन की मौजूदा सीरीज में कंपनी ने कई बदलाव किये हैं। अब मीडिया में खबरें आई हैं कि आने वाली आईफोन 15 सीरीज में भी तीन बड़े बदलाव कर कंपनी इस ...

Read more

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: फ़रवरी 15, 2023 4:30 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Apple iPhone 15 Series Updates: दुनिया की टेक दिग्गज कंपनी Apple अपनी नई सीरीज आईफोन 15 को ग्लोबली जल्द ही लॉन्च कर सकती है। आईफोन की मौजूदा सीरीज में कंपनी ने कई बदलाव किये हैं। अब मीडिया में खबरें आई हैं कि आने वाली आईफोन 15 सीरीज में भी तीन बड़े बदलाव कर कंपनी इस सीरीज को अपडेट कर मार्केट में उतारेगी। उम्मीद यह की जा रही है कि एप्पल आईफोन 15 सीरीज को एपल सितंबर या अक्टूबर के महीनें लॉन्च कर सकती है। तो आइये जानते हैं कि वो कौन से तीन बदलाव हैं जो कंपनी आने वाली आइफोन 15 सीरीज में करेगी।

ये भी पढ़ें: Twitter के नए CEO को देख चौंक जाएंगे आप, Elon Musk ने ट्वीट कर दी जानकारी

टाइप सी चार्जिंग पोर्ट

आपको बता दें कि एप्पल Iphone 15 सीरीज में सबसे बड़ा बदलाव इसके चार्जिंग जैक में हो सकता है। उम्मीद का जा रही है कि इस सारीज में कंपनी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट दे सकती है। कंपनी चार्जिंग पोर्ट को लेकर इस सीरीज के डिजाइन में बदलाव कर भी सकती है। इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि एप्पल आईफोन 15 सीरीज को सिर्फ कंपनी के चार्जर से ही चार्ज किया जा सकेगा। यूरोपियन यूनियन टाइप-सी चार्जर और चार्जिंग पोर्ट को लेकर कंपनी की पोलिसी में दखल अंदाजी कर सकती है।

कैमरे में किया जाएगा बदलाव

iPhone 15 सीरीज में दूसरा बड़ा अपडेट यह होगा कि आईफोन 14 प्रो मॉडल की तरह इस सीरीज के सभी स्मार्टफोन में आपको 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा देखने क मिल सकता है। फिलहाल आईफोन 14 के बेस वेरिएंट में 12 मेगापिक्सल का ही ultra-wide कैमरा सेंसर देखने को मिलता है। लेकिन अब आइफोन 15 सीरीज के सभी वेरिएंट्स में आईफोन 14 प्रो वेरिएंट वाला कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।

डायनेमिक आईलैंड फीचर

कैमरे की तरह ही iPhone 15 सीरीज के सभी वेरिएंट में डायनेमिक आईलैंड फीचर ( Dynamic Island feature) देखने को मिल सकता है। जो फिलहाल आईफोन 14 प्रो मॉडल में आता है। इसके जरिए आप कई तरह के नोटिफिकेशन इसमें देख सकते हैं। मौजूदा समय में ये फीचर सिर्फ आईफोन 14 सीरीज के प्रो वेरिएंट में देखने को मिलता है।

ये भी पढ़ें: OLA जल्द ही इकोनॉमिकल ELECTRIC BIKES लॉन्च कर भारतीय बाजार में मचाएगी धूम, कीमत जान रह जाएंगे हैरान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

OnePlus Nord CE 6 Lite

अप्रैल 17, 2026

Poco C81 Pro

अप्रैल 16, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 16, 2026

Motorola Razr Fold

अप्रैल 16, 2026

Oppo Reno 16 Pro 5G

अप्रैल 16, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026