---Advertisement---

Vivo T4 5G: 20000 रुपये से कम दाम, पावरफुल Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट, फोटोग्राफर्स को लुभा सकता है 32MP का सेल्फी कैमरा

Vivo T4 5G: 20000 रुपये से कम दाम, पावरफुल Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट काफी दमदार क्षमता देती है। साथ ही 32MP का सेल्फी कैमरा फोटोग्राफर्स को लुभा सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 24, 2025 11:52 पूर्वाह्न

Vivo T4 5G
Follow Us
---Advertisement---

Vivo T4 5G: आजकल अधिकतर लोग चाहते हैं कि कम दाम में एक धांसू स्मार्टफोन मिल जाए। अगर आप भी इन दिनों किसी ऐसे ही मोबाइल को तलाश रहे हैं, तो वीवो की ‘टी’ सीरीज के जबरा फोन पर एक नजर डाल सकते हैं। वीवो टी4 5जी फोन में कई एआई फीचर्स शामिल किए गए हैं। यही वजह है कि इंटरनेट पर Vivo T4 5G Price को जमकर खोजा जा रहा है। ऐसे में हम आपकी मदद कर देते हैं, वीवो टी4 5जी की कीमत 20000 रुपये से कम रखी गई है। इस दाम में इतना दमदार स्मार्टफोन मिलना काफी मुश्किल है। ऐसे में आप इस मोबाइल पर दांव खेल सकते हैं।

Vivo T4 5G की Snapdragon चिपसेट देती है धमाकेदार परफॉर्मेंस

मिडरेंज कैटेगरी में वीवो टी4 5जी का मुकाबला किसी अन्य फोन के साथ करना सही नहीं होगा। इसके पीछे की वजह है कि इस फोन में जबरदस्त Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट को जोड़ा गया है। अगर इसकी क्षमता की बात करें, तो इसका AnTuTu स्कोर 820000 रखा गया है। इस प्रोसेसर में इस AnTuTu स्कोर को काफी दमदार माना जाता है। साथ ही इसकी CPU और GPU पावर भी काफी ताकतवर रखी गई है। Vivo T4 5G Price 19999 रुपये तय की गई है। वीवो टी4 5जी की कीमत गेमर्स के साथ-साथ मल्टीटास्किंग फोन खोज रहे लोगों को भी रास आ सकती है।

स्पेक्सवीवो टी4 5जी
चिपसेटQualcomm Snapdragon 7s Gen 3
रैम-स्टोरेज8GB-256GB
स्क्रीन6.77 इंच
ओएसएंड्रॉयड 15 – Funtouch OS 15
बैटरी7300mAh
रियर कैमरा50MP+2MP
सेल्फी कैमरा32MP
रिफ्रेश रेट120Hz

वीवो टी4 5जी का सेल्फी शूटर लेंस फोटोग्राफर्स को करेगा क्रेजी

फोन का कैमरा यूजर्स सबसे पहले चेक करते हैं। ऐसे में Vivo T4 5G स्मार्टफोन में 32MP का सेल्फी कैमरा किसी भी मोबाइल फोटोग्राफर को क्रेजी कर सकता है। इसके अलावा इसमें 50MP Sony IMX882 सेंसर मिलता है। वीवो ने इसमें OIS, डिजिटल जूम, के साथ कई अन्य फीचर्स भी शामिल किए हैं। फोन मेकर ने इसमें 2MP का बोक्श कैमरा लेंस भी जोड़ा है। Vivo T4 5G Price 23999 रुपये तक जाती है। वीवो टी4 5जी की कीमत 2000 रुपये के इंस्टेंट डिस्काउंट के बाद और कम हो सकती है। इस स्मार्टफोन की सेल Flipkart पर 29 अप्रैल से स्टार्ट होगी।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Google Nano Banana 2

फ़रवरी 27, 2026

iQOO Z11x 5G

फ़रवरी 27, 2026

Motorola Edge 50 Pro

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G vs iPhone 18 Pro Max

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G

फ़रवरी 26, 2026

OPPO Reno 15

फ़रवरी 26, 2026