---Advertisement---

Vivo T4x 5G: वीवो का नया स्मार्टफोन Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर, 6000mah की बैटरी के साथ कर सकता है धमाका, जानें लीक खूबियां

Vivo T4x 5G: वीवो का नया स्मार्टफोन Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर और 6000mah की बैटरी के साथ बड़ा धमाका कर सकता है। जानें लीक खूबियां।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 2, 2025 1:35 अपराह्न

Vivo T4x 5G
Follow Us
---Advertisement---

Vivo T4x 5G: टेक मार्केट में इन दिनों वीवो वी 50 सीरीज को लेकर काफी चर्चा चल रही है। वीवो कंपनी अपने स्मार्टफोन में दमदार कैमरों की वजह से काफी मशहूर है। इसी बीच कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वीवो Upcoming Smartphone वीवो टी4एक्स 5जी पर भी काफी तेजी से काम कर रही है। इस अपकमिंग स्मार्टफोन को बेहद ही लुभावने स्टाइल में उतारा जा सकता है। इसमें Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर और 6000mah की शानदार बैटरी देखने को मिल सकती है।

Vivo T4x 5G में मिल सकती है 6000mah की पावरफुल बैटरी

हालिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि Upcoming Smartphone वीवो टी4एक्स 5जी में 6.82 इंच की दमदार स्क्रीन दी जा सकती है। डिस्प्ले में फुल एचडी की सुविधा के साथ 120hz की रिफ्रेश रेट मिलने की संभावना है। Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर इस फोन में काफी धमाल मचा सकता है। साथ ही 6000mah की बैटरी आसानी से पूरा दिन निकाल सकती है। इसके साथ 44W का वायर्ड फास्ट चार्जर भी दिया जा सकता है। लीक खबरों के मुताबिक, वीवो इस अपकमिंग स्मार्टफोन में रियर साइड पर ट्रिपल कैमरा दे सकती है। वहीं, यूजर्स को सेल्फी के लिए 16MP का दमदार फ्रंट कैमरा मिल सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 15 ओएस पर काम कर सकता है।

स्पेक्सवीवो टी4एक्स 5जी की लीक डिटेलवीवो वाए59 5जी की लीक डिटेल
डिस्प्ले6.82 इंच6.72 इंच
प्रोसेसरSnapdragon 7 Gen 3Snapdragon 7 Gen 3
बैटरी6000mah5600mah
रियर कैमरा64MP+48MP+12MP50MP+16MP
सेल्फी कैमरा16MP32MP

वीवो टी4एक्स 5जी के साथ धमाका कर सकता है Vivo Y59 5G फोन

कई लीक रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि Upcoming Smartphone Vivo T4x 5G के साथ Vivo Y59 5G को भी लॉन्च किया जा सकता है। वाए सीरीज के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में 6.72 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी जा सकती है। इसके साथ दमदार चिपसेट आने की भी संभावना जताई जा रही है। कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि वीवो इन दोनों ही स्मार्टफोन को अप्रैल तक मार्केट में पेश कर सकती है। इनकी कीमत मिडरेंज सेगमेंट के हिसाब से हो सकती है। फिलहाल वीवो की तरफ से इनके बारे में कुछ भी आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Oppo Reno 16 Pro 5G

अप्रैल 16, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

Redmi A7 Pro 5G

अप्रैल 15, 2026

Motorola Razr 70 Ultra 5G

अप्रैल 15, 2026

Infinix Note 60 Pro

अप्रैल 14, 2026

Vivo X300 Ultra

अप्रैल 14, 2026