---Advertisement---

Vivo X200 Ultra: क्या 200MP टेलीफोटो सेंसर DSLR से कर पाएगा मुकाबला? 30 गुना डिजिटल जूम लेंस फोटोग्राफर्स को बना सकता है दीवाना

Vivo X200 Ultra: वीवो के अपकमिंग एक्स200 अल्ट्रा फ्लैगशिप स्मार्टफोन में 200MP टेलीफोटो सेंसर DSLR से मुकाबला कर पाएगा। फोन का 30 गुना डिजिटल जूम लेंस फोटोग्राफर्स को दीवाना बना सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 6, 2025 7:02 अपराह्न

Vivo X200 Ultra
Follow Us
---Advertisement---

Vivo X200 Ultra: DSLR यानी परंपरागत कैमरों का उपयोग पिछले कुछ वर्षों में काफी तेजी से कम हुआ है। इसके पीछे की वजह साफ है कि मार्केट में आने वाले स्मार्टफोन में अब काफी एडवांस लेंस का इस्तेमाल किया जाता है। फेमस स्मार्टफोन मेकर वीवो अपने आगामी वीवो एक्स200 अल्ट्रा फ्लैगशिप फोन में काफी दमदार कैमरा मिलने की संभावना जताई जा रही है। लीक रिपोर्ट्स की मानें, तो Vivo X200 Ultra Camera ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है। वीवो एक्स200 अल्ट्रा कैमरे में सबसे अधिक ध्यान 200MP के टेलीफोटो सेंसर ने खींचा है। माना जा रहा है कि यह DSLR से टक्कर ले सकता है।

Vivo X200 Ultra का 200MP टेलीफोटो सेंसर DSLR से कर पाएगा मुकाबला?

ताजा मीडिया खबरों पर नजर डालें, तो पता चलता है कि अपकमिंग वीवो एक्स200 अल्ट्रा फोन में 200MP टेलीफोटो सेंसर काफी हाईटेक क्षमता के साथ दस्तक दे सकता है। इसमें 30 गुना डिजिटल जूम लेंस मिलने की कई चर्चाएं चल रही हैं। Vivo X200 Ultra Camera कम रोशनी के बाद भी अच्छी फोटो देने में सक्षम है। दावा किया जा रहा है कि इसके अपर्चर साइज को 38 फीसदी बड़ा रखा गया है।

वीवो एक्स200 अल्ट्रा कैमरा बेहद ही माइक्रो डिटेल को भी आसानी से कैप्चर कर सकता है। वहीं, इसमें Zeiss लेंस का इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसे में यह फोटो को काफी क्लीयरिटी के साथ दे सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीवो एक्स200 अल्ट्रा कैमरे में स्टेबलाइजेशन की क्षमता को 40 फीसदी तक बेहतर किया गया है। इस वजह से फोन से जूम शॉट्स काफी शानदार आ सकते हैं।

स्पेक्सवीवो एक्स200 अल्ट्रा की संभावित खूबियां
प्रोसेसरSnapdragon 8 Elite
स्क्रीन6.82 इंच
रैम-स्टोरेज16GB-512GB
बैटरी6000mAh
रियर कैमरा50MP+50MP+200MP
सेल्फी कैमरा50MP
रिफ्रेश रेट120Hz

वीवो एक्स200 अल्ट्रा को स्पेशल बनाएगा 50MP का वाइड एंगल सेल्फी लेंस

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आने वाले Vivo X200 Ultra में Snapdragon 8 Elite चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा। इस सेगमेंट की एडवांस चिपसेट है। ऐसे में यह आसानी से 200MP कैमरे को सपोर्ट कर सकती है। इसी वजह से माना जा रहा है कि Vivo X200 Ultra Camera DSLR कैमरे को कड़ी टक्कर दे सकता है। वीवो एक्स200 अल्ट्रा कैमरे के फ्रंट में 50MP का वाइड एंगल सेल्फी शूटर आने की आशंका है। फोन में दमदार 6000mAh की बैटरी एक बार चार्ज करने पर 2 दिन निकाल सकती है। इसके साथ 90W का फ्लैश चार्जर आने की उम्मीद जताई जा रही है। इस फोन को सबसे पहले चीन के घरेलू बाजार में लॉन्च करने की संभावना है। इंडिया में इस स्मार्टफोन को लेकर कोई भी आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Google Nano Banana 2

फ़रवरी 27, 2026

iQOO Z11x 5G

फ़रवरी 27, 2026

Motorola Edge 50 Pro

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G vs iPhone 18 Pro Max

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G

फ़रवरी 26, 2026

OPPO Reno 15

फ़रवरी 26, 2026