---Advertisement---

Vivo X300 Ultra: नोटों की गड्डी कर लो तैयार, वीवो ला रहा 200MP + 200MP का “किलर” कैमरा स्मार्टफोन! जानें लीक फीचर्स-कीमत

Vivo X300 Ultra: वीवो एक्स 300 अल्ट्रा 5जी स्मार्टफोन भारत में 7 मई को दस्तक दे सकता है। ये फोन अपने प्रीमियम फीचर्स के लिए चर्चा में बना हुआ है। इसे खासतौर पर फोटोग्राफी के लिए बनाया जा रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 14, 2026 2:22 अपराह्न

Vivo X300 Ultra
Follow Us
---Advertisement---

Vivo X300 Ultra:  वीवो की एक्स सीरीज अपने प्रीमियम कैमरे  के लिए जानी जाती है। यही वजह है कि, मोबाइल यूजर्स को वीवो एक्स 300 अल्ट्रा 5जी स्मार्टफोन का बहुत ही बेसब्री से इंतजार है। खबरों की मानें को ये भारत में Vivo X300 सीरीज के साथ 7 मई 2026 को दस्तक दे सकता है। जिसके कारण  फैंस का एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गया है। इस सीरीज का सबसे महंगा और पावरफुल मॉडल अल्ट्रा बताया जा रहा है। खबरों की मानें तो इसमें 200MP + 200MP का किलर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वीडियो बनाने वाले लोगों के लिए ये एक बड़ी सौगात साबित होने वाला है।

Vivo X300 Ultra फोन का कैमरा कैसा हो सकता है?

वीवो एक्स 300 अल्ट्रा 5जी स्मार्टफोन का 200MP का मेन सेंसर और 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस की काफी चर्चा है। ये दूर की चीजों को रिकॉर्ड करने में मदद करेगा। इसका जूमिंग लेवल बहुत अधिक होगा। फोटो-वीडियो की क्लियरिटी के लिए ZEISS सेंसर मिल सकता है। खास बात ये है कि, ये कम रोशनी और अंधेरे में भी काम करेगा। इसमें 3.7x ऑप्टिकल ज़ूम और 105x डिजिटल ज़ूम मि सकता है। वही, लाक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, इस फोन में 50MP का Sony LYT-818 अल्ट्रा वाइड कैमरा मिल सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए भी 50MP का कैमरा मिल सकता है। वीडियो को ब्लर होने से बचाने के लिए गिम्बल-ग्रेड स्टेबलाइजेशन की खूबी मिल सकती है। खबरों की मानें तो इस कैमरे से प्रोफेशनल लेवल की 8K @ 30fps लेवल की क्वालिटी वाली वीडियो को रिकॉर्ड किया जा सकता है। कंपनी इसमें AI VFX के फीचर्स दे सकती है।

वीवो एक्स 300 अल्ट्रा 5जी स्मार्टफोन की बैटरी, प्रोसेसर और अन्य लीक स्पेसिफिकेशन

Vivo X300 Ultraलीक स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.82 इंच की 2K Samsung E8 LTPO AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus 3 प्रोटेक्शन मिल सकती है।
बैटरी /चार्जरवीवो की एक्स सीरीज के ये सबसे प्रीमियम फोन बताया जा रहा है कि, कंपनी इसमें 6,600mAh की बैटरी दे सकती है। इसमें 100W का पावरफुल चार्जर मिल सकता है। वहीं, 40W की वायरसेल चार्जिग मिल सकती है।
प्रोसेसरगेमिंग और हैवी सॉफ्टवेयर यूजर्स के लिए Snapdragon 8 Elite Gen 5 का प्रोसेसर मिल सकता है। इसमें AI मिल सकता है।
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 16 ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।इसमें AI मिल सकता है।
जीपीयूगेमिंग के लिए Adreno 840 GPU का जीपीयू मिल सकता है।
कनेक्टिविटीनो इंटरनेट पर कॉल और मैसेज के लिए टू-वे सैटेलाइट कनेक्टिविटी मिल सकती है।

 

वीवो एक्स 300 अल्ट्रा 5जी की लॉन्चिग और संभावित कीमत

वीवो एक्स 300 अल्ट्रा 5जी स्मार्टफोन की कीमत और लॉन्चिग को लेकर कंपनी तरफ से अभी तक आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी गई है। लेकिन लीक रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है। इस फोन की अनुमानित कीमत 1 लाख से लेकर 1 लाख 20 हजार के आस-पास हो सकती है। इसमें 12GB और 16GB रैम मिल सकती है। वहीं, 256GB और 512GB स्टोरेज भी मिल सकती है। फोन को भारत में 7 मई 2026 को लॉन्च किया जा सकता है।मोबाइल मार्केट में इसका मुकाबला Samsung Galaxy S26 Ultra और iPhone 17 Pro Max जैसे मॉडल से हो सकता है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Motorola Edge 70 Max

जुलाई 13, 2026

Redmi Note 17

जुलाई 13, 2026

iPhone 17

जुलाई 11, 2026

Foldable iPhone Ultra 

जुलाई 10, 2026

Oppo Find N7

जुलाई 10, 2026

Vivo T5 Lite 5G

जुलाई 10, 2026