---Advertisement---

Vivo X300 Ultra: दूरबीन की जरूरत खत्म! वीवो का खास पेरिस्कोप लेंस लाएगा चांद को और करीब! जानें हाईटेक लीक फीचर्स

Vivo X300 Ultra: वीवो बहुत जल्द बेहद हाईटेक स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है. वीवो एक्स300 अल्ट्रा अपने लीक फीचर्स के कारण चर्चा में बना हुआ है. इसमें डुअल 200MP का कैमरा मिल रहा है.

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: मार्च 4, 2026 3:18 अपराह्न

Vivo X300 Ultra
Follow Us
---Advertisement---

Vivo X300 Ultra: वीवो की एक्स सीरीज अपने कैमरे के लिए जानी जाती है. यही वजह है कि, वीवो एक्स300 अल्ट्रा  स्मार्टफोन का यूजर्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. खबरों की मानें तो इसमें बेहद हाईटेक कैमरा मिलने वाला है. इससे प्रोफेशनल लेवल की फोटोग्राफी की जा सकती है. ये स्मार्टफोन अब तक का सबसे शक्तिशाली कैमरा सेटअप वाला माना जा रहा है. कहा जा रहा है कि, इसे सिनेमेटोग्राफी के लिए ही डिज़ाइन किया गया है। यहां जानें फोन के कैमरे में क्या कुछ नया मिल सकता है?

Vivo X300 Ultra स्मार्टफोन का संभावित कैमरा

वीवो एक्स300 अल्ट्रा फोन में ZEISS Telephoto Extender Gen 2 Ultra लेंस किट मिल सकती है. ये फोन को 400mm की फोकल लेंथ देता है, जिससे 17x Optical Zoom तक की चीजों को रिकॉर्ड किया जा सकता है.ये जूम के लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है. खबरों की मानें तो इसमें एक्सट्रीम जूम मिल सकता है ये 1600mm तक का डिजिटल क्रॉप कर सकता है. इसमें कई सिनेमैटिक कलर स्टाइल और ZEISS Multifocal Portrait मोड मिल सकते हैं. फोटोग्राफी के लिए अलग से कैमरा रिंग मिल सकता है. इसकी मदद से प्रोफेशनल लेवल के फोटो और वीडियो लिए जा सकते हैं. वीवो के इस फोन में 200MP के दो कैमरे मिल सकते हैं. वहीं, 50 MP का अल्ट्रा वाइड और 50 MP का फ्रंट कैमर मिल सकता है. वहीं, इससे 4K 120fps क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है.

वीवो एक्स300 अल्ट्रा फोन की संभावित डिस्प्ले, बैटरी और प्रोसेसर

  1. 6.82-इंच का 2K LTPO OLED फ्लैट पैनल की डिस्प्ले मिल रही है.
  2. Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिल सकता है.
  3. Android 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है.
  4. 7,000mAh की बैटरी 100W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग के साथ मिल सकता है.
  5. डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए IP68 और IP69 रेटिंग मिल सकती है.

वीवो एक्स300 अल्ट्रा की संभावित कीमत और अनुमानित लॉन्चिग

Vivo X300 Ultra फोन की लॉन्चिग इसी साल जून तक हो सकता है. इस फोन को 1 लाख 70 हजार के आस-पास की संभावित कीमत में लॉन्च किया जा सकता है. इसमें 12GB,16GB की रैम मिल सकती है. वहीं, 256GB और 512GB की स्टोरेज मिल सकती है.

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Motorola Edge 70 Fusion

मार्च 4, 2026

Vivo X300 Ultra

मार्च 3, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 3, 2026

Airtel-Google

मार्च 3, 2026

Honor Magic V6

मार्च 3, 2026

OPPO K14 5G

मार्च 3, 2026