---Advertisement---

Vivo Y21 5G: अफोर्डेबल प्राइस में दिल जीत लेंगे ये पावरफुल फीचर्स, DSLR जैसा कैमरा सेटअप देगा ब्राइट पिक्चर्स; जानें लीक्स

Vivo Y21 5G: फोन मार्केट में वीवो वाई21 5जी मॉडल को जल्द ही लॉन्च करने की योजना है। इसमें दमदार कैमरा सेटअप और बैटरी क्षमता को शामिल करने की उम्मीद है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 28, 2026 2:05 अपराह्न

Vivo Y21 5G
Follow Us
---Advertisement---

Vivo Y21 5G: अगर आंकड़ों पर नजर डालें, तो वीवो फोन कंपनी ने भारत में पिछले साल जमकर अपने मोबाइल बेचे हैं। इसमें बजट फोन्स, मिडरेज कैटेगरी और फ्लैगशिप श्रेणी के मॉडल्स भी शामिल रहे। ऐसे में अब ताजा रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि वीवो बजट सेगमेंट में एक धमाकेदार फोन उतारने की तैयारी कर रहा है। इंटरनेट पर अपकमिंग वीवो वाई21 5जी फोन को लेकर कई तरह की अटकलें चल रही हैं। ऐसे में बताया जा रहा है कि इस आगामी मोबाइल को अफोर्डेबल प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है।

Vivo Y21 5G में तहलका मचा सकते हैं ये फीचर्स

कई हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वीवो वाई21 5जी फोन में कई शक्तिशाली स्पेक्स देखने को मिल सकते हैं। इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 प्रोसेसर काफी दमदार क्षमता के साथ आ सकती है। इससे यूजर्स को फोन में बढ़िया स्पीड और परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है। कंपनी इसमें एंड्रॉयड 16 ओएस और ओरिजन ओएस 6 का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। फोन में 8जीबी रैम के साथ 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। फोन में 6.68 इंच की एलसीडी डिस्प्ले के साथ 120Hz की रिफ्रेश रेट आने की संभावना है। साथ ही 1800 निट्स की ब्राइटनेस दी जा सकती है।

वीवो वाई21 5जी का कैमरा सेटअप DSLR को दे सकता है टक्कर

उधर, कुछ अन्य लीक्स में दावा किया गया है कि आगामी वीवो वाई21 5जी मोबाइल में डीएसएलआर जैसा डबल रियर कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है। इसमें 50एमपी का प्राइमरी सेंसर और 50एमपी का अल्ट्रावाइड एंगल शूटर आने की उम्मीद है। इसमें नाइट फोटोग्राफी मोड, प्रोट्रेट मोड, एआई एन्हांस्ड फोटो फीचर के साथ कई अन्य फीचर्स भी शामिल करने की योजना है। ऐसे में यूजर्स को काफी शानदार मोबाइल फोटोग्राफी एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है। इसके आगे की तरफ, 16एमपी का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। कंपनी इसमें 6500mAh की बैटरी क्षमता के साथ 80W का वायर्ड चार्जर जोड़ सकती है।

क्या है संभावित लॉन्च और प्राइस डिटेल

इंटरनेट पर कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अपकमिंग वीवो वाई21 5जी मोबाइल को मार्च से अप्रैल तक भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। इस फोन का अनुमानित दाम 15 से 18000 रुपये के आसपास रहने की संभावना है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने इसकी कोई भी औपचारिक जानकारी साझा नहीं की है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026