---Advertisement---

WhatsApp New Update:किसी की DP चुराने से लेकर पुराने मैसेज ढूंढने तक वॉट्सऐप में दिखेंगे ये बड़े बदलाव! लुक पर चल रहा काम

WhatsApp New Update: दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला मैसेजिंग ऐप Whatsapp लोगों की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। यूजर्स की पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक सभी इस पर निर्भर हो चुकी है। ऐसे में वाट्सऐप भी अपने यूजर्स की जरुरत को देखते हुए नए से नए अपडेट लेकर ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 1, 2024 12:31 अपराह्न

WhatsApp New Update
Follow Us
---Advertisement---

WhatsApp New Update: दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला मैसेजिंग ऐप Whatsapp लोगों की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। यूजर्स की पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक सभी इस पर निर्भर हो चुकी है। ऐसे में वाट्सऐप भी अपने यूजर्स की जरुरत को देखते हुए नए से नए अपडेट लेकर आता रहता है। जिसका यूजर्स को फायदा मिलता है। इसके साथ ही उनका अनुभव भी बढ़ता है।
अपने इन्हीं यूजर्स के लिए Whatsapp एक बार फिर से बड़े अपडेट पर काम कर रहा है। रिपोर्ट्स की मानें को वाट्सऐप का लुक बदलने पर कंपनी काम कर रही है।

WhatsApp New Update से बदलेगा यूजर्स का अनुभव

ऐप के इंटरफेस में कुछ दिनों के बाद ओवरफ्लो मेन्यू आइकन्स के साथ दिखेगा। जो कि, दिखने में काफी अच्छा लगेगा। इस फीचर पर अभी काम चलने की खबर सामने आ रही है।इतना ही नहीं वॉट्सऐप में नया सर्च बाइ डेट फीचर भी जल्द आने वाला है। इसके आने से यूजर्स को पुरानी चैट ढूंढना आसान होगी। यूजर को बस सर्च पर जाकर डेट डालना होगा। उसके बाद उस दिन के सारे मैसेज आ जाएंगे। ये फीचर्स यूजर्स को पुरानी चैट ढूंढने में मदद करेगा।

वॉट्सऐप पर मिलेगी सेफ्टी

वॉट्सऐप यूजर्स की प्राइवेसी और सेफ्टी के लिए भी एक नई अपडेट ला रहा है। इसके आ जाने के बाद कोई भी किसी की डीपी का स्क्रीनशॉट नहीं ले सकेगा। अगर कोई किसी की डीपी का फोटो का स्क्रीनशॉट लेना चाहेगा भी तो वो ऐप रिस्ट्रिक्शन की वजह से ये नहीं कर सकेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News