---Advertisement---

OPPO Reno 16 Pro किन यूजर्स को देगा सबसे ज्यादा फायदा? हाईटेक फीचर्स देख तुरंत खरीदने का करेगा मन

OPPO Reno 16 Pro: ओप्पो रेनो 16 प्रो को लॉन्च कर दिया गया है। इसके प्रीमियम फीचर्स यूजर्स का ध्यान खींच रहे हैं। अगर आप इसे खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो पहले ये जान लीजिए इस फोन को खासतौर पर किन यूजर्स की जरुरत को देखते हुए बनाया गया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 26, 2026 1:39 अपराह्न

OPPO Reno 16 Pro
Follow Us
---Advertisement---

OPPO Reno 16 Pro : ओप्पो रेनो सीरीज कंपनी की सबसे पावरफुल मानी जाती है। इसके प्रीमियम कैमरे, बड़ी  बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर के साथ बहुत कुछ हटकर मिलता है। यही कारण है कि, जैसे ही ओप्पो रेनो 16 सीरीज 25 मई 2025 को चीन में लॉन्च हुई वैसे ही भारतीय यूजर्स इसके आने का इंतजार करने लगे हैं। कंपनी ने इसमें ओप्पो रेना 16  और ओप्पो रेनो 16 प्रो जैसे दो मॉडल को पेश किया है। आज हम आपको इसके प्रो मॉडल के बारे में बताने जा रहे हैं। वैसे तो ये फोन सभी यूजर्स के लिए है। लेकिन कुछ लोगों को ये अलग से फायदा करेगा।

OPPO Reno 16 Pro  किन लोगों के लिए है बेस्ट?

अगर भविष्य में आप ओप्पो रेनो 16 प्रो मॉडल खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इसकी सबसे बड़ी यूनिकनेस जरुर पता होना चाहिए। ये मॉडल उन लोगों के लिए है। जो ट्रेवलिंग करते हैं और फोन का हैवी यूज करते हैं। क्योंकि इसमे लगभग 3 दिनों तक चलने वाली बड़ी बैटरी दी गई है। वहीं, फोटोग्राफी और व्लॉगिंग के शौकिनों के लिए ये भी ये एक वरदान से कम नहीं है। क्योंकि इसमें पावरफुल कैमरा AI  के साथ मिल रहा है। कंपनी ने गेमर्स के लिए बेहद जबरदस्त प्रोसेसर दिया है। वहीं, अगर आप आउटडोर पानी के अंदर फोटोशूट करने का शौक रखते हैं तो एडवेंचर के लिए ये एकदम बेस्ट है। इसकी स्क्रीन पानी, धूल के साथ हर तापमान को झेल सकती है।

ओप्पो रेनो 16 प्रो का कैमरा, प्रोसेसर और अन्य फीचर्स

OPPO Reno 16 Pro स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.78-इंच की फ्लैट LTPO AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। ये तेज धूप में भी काम करती है।
बैटरी/चार्जर7000mAh बैटरी के साथ 80W का सुपरफास्ट चार्जर और 50W का वायरलेस चार्जर मिल रहा है।
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 9500s का प्रोसेसर मिल रहा है।
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 16 पर ऑपरेट करता है।
सेफ्टी रेटिंगपानी-धूल से बचाने के लिए IP68 और IP69 की रेटिंग मिल रही है।
कैमरा200MP का मेन कैमरा Samsung HP5 सेंसर और IOS के साथ मिल रहा है। 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिल रहा है। , 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया गया है। इसके साथ ही सेल्फी के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। दूर की चीजों को रिकॉर्ड करने के लिए 3.5x ऑप्टिकल ज़ूम मिल रहा है।

 

ओप्पो रेनो 16 प्रो की कीमत और भारत में संभावित लॉन्चिग

ओप्पो रेनो 16 प्रो को कंपनी ने चीन की मार्केट में 12GB, 16 GB की रैम और 256GB और 512GB की स्टोरेज के साथ पेश किया है। इनकी कीमत 63000 से लेकर 75000 के आस-पास है। खबरों की मानें तो ओप्पो का ये फोन जुलाई 2026 तक भारत सहित ग्लोबल मार्केट में पेश हो सकता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026