---Advertisement---

Google Pixel 11 Pro से क्या घनघोर अंधेरे में भी होगी क्लियर वीडियोग्राफी? जानें सभी लीक फीचर्स-कीमत

Google Pixel 11 Pro: गूगल पिक्सल 11 प्रो के लीक फीचर्स यूजर्स का बहुत ध्यान खीच रहे हैं। इस फोन में पावरफुल कैमरे के साथ दमदार बैटरी मिल सकती है। यहां जानें फोन की संभावित लॉन्चिग और अनुमानित कीमत क्या हो सकती है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 6, 2026 11:57 पूर्वाह्न

Google Pixel 11 Pro
Follow Us
---Advertisement---

Google Pixel 11 Pro:  गूगल पिक्सल अपने प्रीमियम फीचर्स के लिए जाना जाता है। इसका कैमरा सैमसंग और आईफोन के महंगे कैमरे वाले फोन को सीधी टक्कर देता है। यही कारण है कि, यूजर्स को इसकी अपकमिंग गूगल पिक्सल 11 सीरीज का बेसब्री से इंतजार है। खबरों की मानें तो इसे अगस्त 2026 तक लॉन्च किया जा सकता है।   कंपनी  इसमें Google Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL, और Pixel 11 Pro Fold जैसे पावरफुल मॉडल उतार सकती है। अभी तक गूगल के इसके फीचर्स , कीमत और लॉन्चिग को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी है। लेकिन इसे इसके प्रो मॉडल के कुछ फीचर्स  लीक हो गए हैं। इन्हें देखने के बाद यूजर्स को सब्र नहीं हो रही है।

Google Pixel 11 Pro में मिल सकता है खास कैमरा

गूगल पिक्सल 11 प्रो में कंपनी 50MP का मेन कैमरा दे सकती है। दूर की चीजों के लिए 64MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस 5x ऑप्टिकल जूम के साथ आ सकता है। वहीं, ग्रुप फोटो के लिए 48MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है। सेल्फी के लिए 42MP कैमरा मिल सकता है। इस कैमरे से 4K क्वालिटी में वीडियो को रिकॉर्ड किया जा सकता है। कैमरे और नोटिफिकेशन के लिए नया Pixel Glow बैक स्क्रीन पर मिल सकता है। ये नथिंग फोन के ग्लिफ इंटरफेस की तरह काम करेगा। वीडियो क्वालिटी बढ़ाने के लिए वीडियो बूस्ट मिल सकता है। इस फोन का Tensor G6 प्रोसेसर अधंरे वाली वीडियो को भी क्लियर कैप्चर करेगा। इसमें एआई की मदद से क्लियर फोटो और वीडियो बनाई जा सकती है। इसमें Video Relight और 100x Zoom की सुविधा मिल सकती है।

गूगल पिक्सल 11 प्रो की डिस्प्ले, बैटरी, प्रोसेसर और अन्य लीक स्पेसिफिकेशन

Google Pixel 11 Proस्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.3-इंच की LTPO OLED की डिस्प्ले मिल सकती है। ये तेज लाइट में भी काम करेगी।
प्रोसेसरगूगल का सबसे पावरफुल Tensor G6 प्रोसेसर मिल सकता है।
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 17 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।
बैटरी/ चार्जर5000mAh की बैटरी मिल सकती है। इसके साथ 45W का सुपरफास्ट चार्जर, Qi2 स्टैंडर्ड वाला 25W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
प्राइवेसीडेटा की सुरक्षा के लिए Titan M3 Security Chip मिल सकती है।
सेफ्टी रेटिंगIP69 रेटिंग फोन को पानी और धूल से बचाएगी।
इमरजेंसी फीचर्सSatellite SOS और क्रैश डिटेक्शन जैसे फीचर्स इमरजेंसी में काम करेंगे।

 

गूगल पिक्सल 11 प्रो की अनुमानित कीमत और संभावित लॉन्चिग

गूगल पिक्सल 11 प्रो की कीमत और लॉन्चिग को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, इस हाईटेक फीचर्स से लैस स्मार्टफोन को 1.4 लाख से लेकर 1.12 लाख की आस-पास कीमत में पेश किया जा सकता है। स्टोरेट वेरियंट के हिसाब से ये प्राइज ऊपर-नीचे हो सकता है। अफवाहों की मानें तो गूगल पिक्सल 11 सीरीज अगस्त 2026 तक लॉन्च हो सकती है।

 

 

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मई 6, 2026

iPhone 18

मई 6, 2026

Samsung Galaxy A27

मई 6, 2026

Xiaomi 17T Pro

मई 6, 2026

Google Pixel 11 Pro Fold

मई 5, 2026

Realme 16

मई 5, 2026